
Bihar News: भाजपा और NDA के भारत पर तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भाजपा और NDA द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा। भाजपा और NDA को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि भाजपा के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की।
तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई, एम्बुलेंस रोकी गईं, आम नागरिकों को जबरन परेशान किया गया। ये सारी तस्वीरें आज बिहार बंद में देखने को मिलीं, यानी बंद का जो आयोजन प्रधानमंत्री और भाजपा के लोगों ने किया था, उसे बिहार के एक भी नागरिक का समर्थन नहीं मिला।
एनडीए ने किया बंद का ऐलान
आपको बता दें कि पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में आज एनडीए और भाजपा ने बिहार बद का ऐलान किया था। यह बंद सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कुल 5 घंटे तक प्रभावी रहा। वहीं, एनडीए ने दावा किया कि यह प्रदर्शन बिल्कुल शांतिपूर्व किया गया है। इस दौरान किसी प्रकार की कोई रुकावट पैदा नहीं हुई है।
वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव ने इस बंद को पूरी तरह से फ्लॉप बताया और दावा किया कि इस दौरान महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई और एम्बुलेंसों का रास्ता भी रोका गया।
Leave a comment