Search KhabarFast

Press ESC to close

विपक्ष का काले कपड़े पहन...सड़क से सदन तक प्रदर्शन, SIR विवाद ने बिहार विधानसभा को बनाया युद्ध का मैदान; सत्ता पक्ष का पलटवार

विपक्ष का काले कपड़े पहन...सड़क से सदन तक प्रदर्शन, SIR विवाद ने बिहार विधानसभा को बनाया युद्ध का मैदान; सत्ता पक्ष का पलटवार

SIR Controversy In Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन हंगामे और विरोध प्रदर्शन की भेंट चढ़ गया। सत्र के दौरान विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision - SIR) प्रक्रिया को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। विपक्षी दलों, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने SIR को 'चुनावी चोरी' और 'लोकतंत्र पर हमला' करार देते हुए जमकर हंगामा किया और मांग किया कि इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। जिसके लिए विपक्षी विधायकों ने सदन के अंदर ही नहीं, बल्कि विधानसभा के बाहर भी स्पीकर नंद किशोर यादव के कक्ष के सामने नारेबाजी की।

SIR विवाद पर विपक्ष का आरोप

SIR पर छिड़े विवाद पर विपक्ष का कहना है कि SIR के नाम पर बिहार में मतदाता सूची से गरीब, दलित, महादलित और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे 'लोकतंत्र का गला घोंटने' की साजिश बताया। उन्होंने कहा अगर सरकार और स्पीकर इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं देते, तो विपक्ष 'सदन से सड़क तक' संघर्ष करेगा।

तेजस्वी ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है। यह निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) जैसे कदम से जोड़ते हुए कहा कि यह प्रक्रिया आम जनता, खासकर कमजोर वर्गों को परेशान कर रही है।

काले कपड़े पहनकर विपक्ष का प्रदर्शन

विपक्षी विधायकों ने काले कपड़े पहनकर और 'SIR: Stealing Indian Rights' जैसे नारे लिखे प्लेकार्ड्स के साथ विरोध-प्रदर्शन शुरु किया। उन्होंने विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया और स्पीकर को अपने कक्ष में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और विपक्षी विधायकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।

सत्ता पक्ष का जवाब

दूसरी ओर, सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि SIR एक नियमित प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को नया बनाना है। उन्होंने विपक्ष पर राजनीति करने और अनावश्यक हंगामा करने का आरोप लगाया। सत्ता पक्ष ने यह भी दावा किया कि विपक्ष इस मुद्दे को भुनाकर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast