एक बार फिर शहनाज गिल ने बटोरी सुर्खियां, अपने फैंस के लिए किया ये काम

एक बार फिर शहनाज गिल ने बटोरी सुर्खियां, अपने फैंस के लिए किया ये काम

नई दिल्ली: रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुई शहनाज की अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अदाकारा को इन दिनों कई म्यूजिक वीडियोज, बॉलीवुड फिल्म और चैट शो के बाद अब अपने रैप सॉन्ग के लिए लाइमलाइट बटोर रही थी। इसके साथ ह शहनाज गिल का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे लोगों के द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही शहनाज गिल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दरअलस, शहनाज गिल एक लेटेस्ट फैशन शो में केन फर्न्स के लिए शो स्टॉपर बनी। रैंप वॉक के बाद वह बीमार पड़ गई और उन्हें कफ एंड कोल्ट हो गया। रैंप वॉक के बाद शहनाज के फैंस उनसे मिलने के लिए तरस रहे थे। बीमार होने के बावजूद वह सभी फैंस को खुश करने में लगी थी। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, सना के साथ एक फैन वीडियो कॉल करने के लिए कहता है, लेकिन जबतक वह फ्री होती है, फैन सो चुका होता है।

शहनाज ने पूरी की फैन की डिमांड

वहीं वीडियो में आगे शहनाज गिल उस फैन की रिलेटिव से मिलती है औऱ उसे वीडियो कॉल करने के लिए कहती है।हालांकि, वह सो चुके होते है। रिलेटिव गुजारिश करती है कि वह उसके लिए एक वीडियो बना दे। वह उन्हें फैंन को आई लव यू कहने के लिए कहती है, लेकिन शहनाज साफ मना कर देती है कि वह आई लव यू नहीं बोलेंगी। इसके बाद उन्होंने फैन के लिए कुछ अच्छी बातें कही और उस महिल को गले लगाकर वहां से चली गई। इस दौरान एक्ट्रेस विंटर आउटफिट में नजर आई। शहनाज का ये वीडियो देख फैंस उन पर बहुत प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बहुत क्यूट कह रहे है।

Leave a comment