
Big Boss 18 Cold War:बिग बॉस 18की शुरूआत हो गई है। साथ ही घर में कोल्ड वार भी शुरू हो गया है। घर में कुछ सदस्यों के रिश्ते अच्छे हैं। वहीं कुछ की आपस में बनती नहीं है। ये भी साफ है कि शो में विवयन डीसेना और चाहत पांडे के बीच 36 का आंकड़ा है। इसी तरह करणवीर मेहरा और माइंड कोच अरफीन खाने के बीच भी खटास देखने को मिला है। शो के दौरान अरफीन ने अपनी पत्नी सारा से कहा था कि करणवीर उन्हें पसंद नहीं करते हैं। अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में करणवीर मेहरा और अरफीन के बीच तगड़ी बहस देखने को मिली है।
बिग बॉस के घर में कोल्ड वॉर
एपिसोड में दिखाया गया है कि करणवीर और अरफीन एक-दूसरे की पर्सनालिटी को लेकर बात कर रहे हैं। अरफीन कहती हैं कि करण अदंर मेल एनर्जी ज्यादा है। इसपर करण कहते हैं कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। उन्हें लगता है कि उनके अंदर फिमेल एनर्जी ज्यादा है। अरफीन इसपर कहते हैं कि वो एक विक्टिम माइंड सेट है। ये सुनकर करण कहते हैं कि ये आपक जजमेंट है। इसके बाद अरफीन बोलते हैं ये ट्रिगर है। मुझे मालुम है कि मैं इसको बोलूंगा तो ये नहीं बोलेगा। शायद शादी की वजह से। मुझे मालूम नहीं की एक या दो शादी। मैं निगेटिव नहीं बोल रहा हूं लेकिन, अंदर से ये बहुत अच्छा आदमी है। ये अपनी सच्ची पावर ढूंढ रहा है।
करण अरफीन में 36का आंकड़ा
करण अरफीन से कहते हैं कि ऐसे तो वो भी उनके बारे में कई चीजें बोल सकते हैं। करण बोलते है कि हो सकता है कि आपका पैटर्न ये होगा कि आपने किसी और कास्ट में शादी की फिर उनको कन्वर्ट कर दिया। इस पर अरफीन कहते हैं यह बात अपमानजनक है। तब अरफीन कहते हैं कि मेरी पत्नी के बारे में बात कर रहे हैं। करण जवाब में कहते हैं कि आप भी मेरी शादी के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद अरफीन कहते हैं कि किसी व्यक्ति विशेष के बार में नहीं बोला था और मैंने उन्हें कन्वर्ट नहीं करवाया है। आप उनसे जाकर पूछ सकते हैं।
Leave a comment