
Bigg Boss 18Evicted: 6 अक्टूबर 2024 को सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18‘ का शानदार तरीके से ग्रैंड प्रीमियर हुआ था। इस बार शो के मेकर्स अपनी ऑडियंस के लिए कुछ नया पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में शो का पहला नॉमिनेशन टास्क हो चुका है। इस टास्क में घर वालों की यूनिटी साफ नजर आई। सभी ने एक-साथ मिलकर उन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया, जिन्हें या तो वो पसंद नहीं करते या फिर जिन्हें वो वेक अप कॉल देना चाहते हैं। इस टास्क में ‘बिग बॉस 18’ के 5 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए है।
ये 5 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
आपको बता दें, विवियान डीसेना से लेकर चाहत पांडे, रजत दलाल सहित कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो शो में शुरुआत से ही अपना गेम दिखा रहे हैं। ऐसे में करण वीर मेहरा, मुस्कान बामने, अविनाश मिश्रा, गुणरत्न सदावर्ते और चाहत पांडे इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। मतलब इस शो के पहले ही हफ्ते में इन पांचों में से किसी एक का पत्ता कटने वाला है। नॉमिनेशन टास्क खत्म होते ही बिग बॉस ने वोटिंग लाइन्स भी ओपन कर दी।
'बिग बॉस 18‘ का पहला टास्क
रजत दलाल और तजिंदर सिंह बग्गा जहां बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही आपस में भिड़ गए। तो वहीं, बिग बॉस ने बीते दिन इस सीजन का पहला नॉमिनेशन टास्क करवाया है। जिसमें चाहत पांडे और विवियन डीसेना को ल़ड़ते देखा गया है। इस टास्क के जरिए कंटेस्टेंट्स ने अपनी भड़ास निकालते हुए अपने नापसंद कंटेस्टेंट को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है।
कौन मजबूत, कौन कमजोर?
वैसे तो ये पांचों कंटेस्टेंट काफी फेमस हैं और उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। सभी कंटेस्टेंट अपनी-अपनी फील्ड के महारथी हैं। बावजूद इसके इनमें से कोई एक तो आउट होगा ही। क्योंकि बिग बॉस की अपनी फैन फॉलोइंग है। अब अगर गेम प्ले की बात करें तो करण वीर मेहरा एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे हैं। तो वहीं, चाहत पांडे ओवर एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। दूसरी ओर, गुणरत्न सदावर्ते भी शो में काफी एंटरटेन कर रहे हैं। इनके अलावा अविनाश मिश्रा भी बिग बॉस में लड़ते-झगड़ते दिखाई दिए हैं।
कौन हो सकता है एविक्ट?
'द सियासत डेली' की रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस मुस्कान बामने का पत्ता साफ हो सकता है। ऑडियंस ने भी शो के पहले हफ्ते में मुस्कान बामने को ही चुना है। क्योंकि मुस्कान शो में नजर भी नहीं आ रही हैं। वो न तो किसी से बात करती हैं और न ही किसी के साथ ज्यादा उठती-बैठती हैं। तो ऐसे में मुस्कान बामने के चांसिज काफी ज्यादा है।
Leave a comment