
Avinash Mishra Evicted in Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' एक कंट्रोवर्सिअल शो है, जिसमें आए दिन झगड़े होते रहते हैं। शो में पहला हफ्ता बीत चुका है और कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ था। लेकिन अपने पर्सनल काम के चलते गुणरत्न सदावर्ते को शो छोड़ना पड़ा।
वहीं, इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इसी बीच एक टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा और चुम दरांग आपस में भिड़ गए। इसके बाद अब हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा को घर से बेघर कर दिया।
बिग बॉस का नया टास्क
इस हफ्ते बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को एक नया टास्क दिया है। जिसमें घरवाले से कहा गया है कि 'अगर आप घरवाले चाहते हैं कि घर में राशन आए और घर का भविष्य अच्छा हो तो फिर इसके लिए आप लोगों को अभी के अभी किन्हीं दो सदस्यों को जेल में बंद करना होगा या फिर किसी एक को घर से बेघर करना होगा।'इस टास्क के बाद घर में जैसे उथल-पुधल मच गई।
क्यों भड़के अविनाश?
बिग बॉस 18 (Bigg Bos 18) का एक और नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें इस बार घरवालों को आपस में फैसला कर किन्ही दो कंटेस्टेंट को जेल भेजना होगा या किसी एक को घर से बेघर करना होगा। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट ने अविनाश मिश्रा का नाम लिया। जिसे सुनते ही अविनाश तमाम घरवालों से भिड़ गए। इसी बात पर उनकी और कैप्टन अरफीन खान के बीत बहस होने लगती है। इन्ही सब के बीच चुम दरंग ने अविनाश को अपशब्द बोल दिया जिसके बाद अविनाश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और बात हाथापाई पर पहुंच जाती है।
क्या सच में एविक्ट हुए अविनाश?
यह सब देखने के बाद रजत दलाल सब घरवालों के साथ मिलकर बिग बॉस से कहते है कि 'हमने जो रास्ता नहीं चुना था, जो सही नहीं था, लेकिन अविनाश का ये विहेबियर देखने के बाद लगता है कि वही रास्ता चुनना जायज है। हमारे पास 10 वोट हैं, जो उनके एलिमिनेशन के फेवर में हैं।'
Leave a comment