
नई दिल्ली: बिग बॉस 16 का पहला हफ्ता धमाकेदार रहा है। बिग बॉस के घर में 16 कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई हुई, जिसकी वजह से शो शुरू होते ही मजेदार बना हुआ है। जहां एक तरफ इस बार के सीजन में कई तरह के बदलाव किए गए है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने शुक्रवार का वार में आकर सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई थी। इसके अलावा शो में पहली गेस्ट के रूप में गुडबाय के स्टार्स सश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता आए। वहीं अब इस शो में एक और बॉलीवुड स्टार की एंट्री होने वाली है।
बता दें कि इस बार शो में अभिनेता शेखर सुमन की एंट्री होने वाली है। जानकारी के लिए बता दे कि शेखर सुमन एक फेमस एक्टर, एंकर,प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सिंगर है। इसके अलावा वो कई टीवी शोज को जज भी कर चुके है। यही कारण है कि अब शेखर सुमन बिग बॉस के घर में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से त्यार है। वहीं वो सलमान खान के बाद दूसरे अभिनेता होंगे जो कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले है।
शेखर सुमन की एंट्री
कलर्स टीवी ने बिग बॉस 16 का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शेखर सुमन की शानदार एंट्री होगी। सलमान खान ने जहां शुक्रवार और शनिवार को शो होस्ट किया, वहीं शेखर सुमन अब रविवार का वार को होस्ट करते हुए नजर आने वाले है। लेटेस्ट वीडियो को कैप्शन दिया गया है, “शेखर सुमन के साथ मूव एंड शेक, उतरेंगे सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे से नकाब। ”इसके अलावा वायरल वीडियो में ये देखा जा सकता है कि शेखर सुमन रविवार का वार में सभी कंटेस्टेंट्स की पोल खोलते हुए नजर आएंगे और उनका असली चेहरा दुनिया के सामने रखेंगे।
Leave a comment