Big Boss 18: बिग बॉस 18 में प्रतिभागियों की लिस्ट आई सामने, सेट पर होगा खूब मनोरंजन

Big Boss 18: बिग बॉस 18 में प्रतिभागियों की लिस्ट आई सामने, सेट पर होगा खूब मनोरंजन

Big Boss 18Contestents: फैंस के लिए इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। टीवी का सबसे रोमांचक और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने सीजन 18 के साथ आ रहा है। इस शो में एक बार फिर होस्ट सलमान खान मस्ती-मजाक करते और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं। लंबे वक्त से शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम एक-एक कर आने शुरू हो गए है। अब 'बिग बॉस 18' के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आ गई है।  हम आपको बता रहे है कि शो के नए सीजन में आखिर कौन से सितारे आपको सेट पर नजर आएंगे।

सलमान खान करेंगे होस्ट

बिग बॉस' के बीते दो सीजन में मेकर्स ने इन्फ्लुएंसर्स को हुनर दिखाने का मौका दिया था लेकिन 'बिग बॉस 18' के साथ मेकर्स अपने ओरिजिनल फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। इस बार शो में टीवी के जाने-माने अभिनेता के साथ-साथ सुर्खियों में रहने वाले सितारों को बुलाया गया है। इनके अलावा बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुके सितारे भी बिग बॉस के घर में मनोरंजन करते नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो सितारे, जो 'बिग बॉस 18' के घर में करेंगे धमाल।

बिग बॉस में मचेगा धमाल      

बिग बॉस 18 के सेट पर इस बार निया शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, चाहत मणि पांडे, श्रुतिका अर्जुन राज, अविनाश मिश्रा, चुम दरंग,  शहजादा धामी, सारा खान और अरफीन खान, एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा और हेमा शर्मा नजर आने वाले हैं। हालांकि लिस्ट में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन एक बात तो तय है कि इस बार सेट पर मजा खून आने वाला है। इस बार शो को होस्ट सलामन खान करेंगे।

Leave a comment