Search KhabarFast

Press ESC to close

BI Recruitment 2026: बैंक में क्लर्क के पद पर निकली 1538 नौकरियां, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

BI Recruitment 2026: बैंक में क्लर्क के पद पर निकली 1538 नौकरियां,  इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

BI Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट के 1538 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त 2026 है।

कुल 1538 पदों पर होगी भर्ती

SBI की इस भर्ती के जरिए कुल 1538 जूनियर एसोसिएट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा मौका है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी योग्यता, उम्र, शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

ग्रेजुएशन जरूरी

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार को यह डिग्री 31 दिसंबर 2026 तक हासिल करनी होगी। फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें निर्धारित तारीख तक परीक्षा पास करने का प्रमाण देना होगा।

उम्र सीमा और छूट

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। OBC उम्मीदवारों को 3 साल, SC और ST उम्मीदवारों को 5 साल, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 साल तक की छूट मिल सकती है।

आवेदन शुल्क और सैलरी

सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 750 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD, एक्स-सर्विसमैन और DXS उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

तीन चरणों में होगा चयन

SBI जूनियर एसोसिएट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले SBI की भर्ती वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं। इसके बाद जूनियर एसोसिएट भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। आवेदन की अंतिम तारीख 27 अगस्त है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भर दें।

Also read: ‘मेरे लिए पद जरूरी नहीं', इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी; Gen Z को लेकर बोले - उन्हें गुमराह करने की कोशिश...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Amit Shah In Pondicherry: क्या होता है प्रेसिडेट्स पुलिस कलर, अमित शाह ने पुड्डेचरी पुलिस को सौंपा, जानें इसका महत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पुडुचेरी पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से सम्मानित किया। यह पुलिस बल के लिए मिलने वाला देश के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है।

Pilot Dope Test:टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट में क्या निकला, अचानक 300 फीट नीचे आ गया था विमान

Pilot Dope Test:एयर इंडिया की टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया है। कुछ दिन पहले ही फ्लाइट संख्या AI 2379 टर्बुलेंस के कारण 300 फीट नीचे आ गई थी। घटना के बाद एसओपी के आधार पर दोनों पयलटों का डोप टेस्ट कराया गया है।

Ram Mandir: 5300 आवेदन में से 18 शॉर्टलिस्ट, इंटरव्यू के बाद इस दिन राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा पहला CEO

Ram Mandir CEO: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू जारी है। हाल ही में राम मंदिर ट्रस्ट के लिए CEO की वैकेंसी निकाली गई थी। जिसमें लगभग 5300 आवेदन आए थे। जिसमें 18 आवेदनों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast