भारती सिंह और गोले की तस्वीर ने लूटी महफिल, सेलेब्स ने इस तरह लुटाया अपना प्यार

भारती सिंह और गोले की तस्वीर ने लूटी महफिल, सेलेब्स ने इस तरह लुटाया अपना प्यार

नई दिल्ली: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह मां बनने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, अपने बेटे गोला यानी लक्ष्य से फैंस को मिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। वहीं भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने इस साल की शुरूआत में अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था, जिसे कपल प्यार से गोला कहकर बुलाते है। जहां एक तरफ भारती सिंह ने अपन  बेटे का चेहरा जन्म के तीन साल बाद अपने फैंस को दिकाया था। वहीं दूसरी ओर अब कॉमेडी क्वीन ने अपनी और लक्ष्य की एक बेहद खूबसुरत तस्वीर को सोशल मीडीया पर साझा किया है।

बता दें कि वायरल हो रही तस्वीर को मशहूर आर्टिस्ट अर्जुन चौधरी के द्वारा बनाया गया है, जिसमें भारती सिंह को यशोदा और नन्हें गोला को कृष्ण के रूप में देखा गया है। इसके अलावा इस तस्वीर में भारती ने लाल साड़ी पहनी हुई है और गोला गहरी नींद में सो रहा है। इसके साथ भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो को शेयह करते हुए लिका कि इस तरह के एक अद्भुत उपहार के लिए धन्यवाद। इंस्टाग्राम पर भारती सिंह की इस तस्वीर को अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। इस तस्वीर पर ना सिर्फ भारती सिंह के फैंस ने अपना प्यार लुटाया है बल्कि कई फिल्मी सितारों ने भी इस तस्वीर पर कॉमेंट किया है। इनमें अली गोनी, विकास गुप्ता, अर्चना पूरन सिंह, किश्वर मर्चेट सहित कई सितारे शामिल है।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती और हर्ष ने कई रियलिटी शो को होस्ट किया है जिन्में उन्हें मस्त करते हुए देखा गया है। हाल ही में वो हुनरबाज शो को होस्ट करते हुए नजर आई थी। इस शो में परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर बतौर जज नजर आ रहे हैं। इसके अलावा यह कपल वूट पर आने वाले रियलिटी शो खतरा खतरा में भी दिखाई दी थी।

Leave a comment