
Beetroot For Health: शरीर में खून की कमी को पूरा करने और आयरन के लिए चुकंदर को बेहद लाभकारी माना जाता है। अच्छे स्वाथ्य के लिए लोग चुकंदर का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बीमारियों में चुकंदर का सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
चुकंदर खाने से हमारे शरीर को विटामिन बी, सी फास्फोरस, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मिलते है। चुकंदर से हमें शरीर के अंदर छुपी बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। इसके साथ ही चुकंदर का सेवन करने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। लेकिन कई मामलों चुकंदर खाने से हमारे शरीर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ आने लगती है।
वैसे तो चुकंदर डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए सबसे अच्छा मन जाता है लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन लीवर को इफेक्ट करता है और इससे आपके लीवर की परेशानियां बढ़ जाती है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर जैसे तत्व लीवर में जमा हो जाते हैं। जो लिवर संबंधी बीमारियों को बढ़ा देते हैं।
Leave a comment