
TEA SIDE EFFECTS:अक्सर लोग सुबह की शुरूआत चाय के साथ करते हैं, लोंगो का मानना है कि चाय पीने से सुस्ती नहीं होती है। कई लोग तो चाय के इतने शौकिन होते हैंकि हर दो घंटे पर उन्हें चाय चाहिए होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने से शरीर को कितना नुकसान होता है?चाय में पाए जाने वाला टैनिन शरीर में कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। अधिक मात्रा में चाय पीने से नींद की समस्या और सिरदर्द आदि कई परेशानियों से जूझ सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से बीमारीयों का खतरा हो सकता है।
ब्लड प्रशर की समस्या
ज्यादा चाय पीने से कोलेस्ट्रोल और फैट बढ़ता है। जिससे आर्टरी सीकुड़ जाती है। और ब्लड प्रशेर का लेवल बढ़ जाता है।
डिहाइड्रेसन की समस्या
जरूरत से ज्यादा चाय पीने से शरीर में डिहाइड्रेसन की समस्या हो सकती है। चाय की पत्तियों में कैफेन होती है, जो शरीर में से पानी को सोकती है। जिससे हमारे शरीर में कई बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
आयरन की कमी
चाय में मौजूद टैनिन आपके पाचन तंत्र में आयरन के अवशोषण को प्रभावित करती है। जिससे शरीर में खून की कमी होती है। खून की कमी के कारण कई सारी बीमारीयों का खतरा भी बढ़ जाता है।
दांतो की समस्या
अधिक मात्रा में चाय पीने से आपके दांत पीले हो जाते हैं। इसके अलावा, कैविटी की समस्या भी हो सकती है। अगर आप दांतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कम मात्रा में चाय पिएं।
सीने में जलन
ज्यादा मात्रा में कैफीन के सेवन से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। कैफीन पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है।जिससे एसिड रिफ्लक्स और जलन होती है।
नींद की समस्या
चाय में कैफीन की मात्रा होती है, जिससे आपकी नींद भी प्रभावित होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय पीते हैं, तो नींद नहीं आने का बीमारा से प्रभावित हो सकते हैं। जिससे तनाव और स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है।
एसिडिटी की समस्या
चाय में कैफीन होता है, अधिक मात्रा में चाय पीने से पेट में गैस बनती है। पेट फूलने की भी समस्या होता है। इससे आंते भी खराब होती है।
Leave a comment