Search KhabarFast

Press ESC to close

Bank Holidays: मार्च में कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, तारीख नोट कर निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays: मार्च में कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, तारीख नोट कर निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays In March: मार्च में बैंकों की छुट्टी लंबी रहने वाली है। होली वाले महीने में बैंककर्मियों की मौज होने वाली है। हालांकि, इस दौरान ग्राहक को सर्तक रहकर अपना काम निपटना होगा। क्योंकि, मार्च में एक दो दिन नहीं बल्कि 18 दिनों तक बैंक की छुट्टी रहने वाली है। आपको बताते हैं आपके राज्य में किस दिन बैंकों की छुट्टी होगी।     

मार्च महीने में 1,8,15,22 और 29 तारीख को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेगा। इसके अलावा 14 मार्च को दूसरा शनिवार और 28 मार्च को चौथे शनिवार होने के कारण बैंकोंकर्मियों की छुट्टी रहेगी। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्व के कारण 2,3,4,13,17,19,20,21,26,27 और 31 मार्च को अवकाश रहेगा। 

किस दिन कौन सा त्योहार

2 मार्च-होलिका दहन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

3 मार्च होलिका दहन, होली, दुलहंडी, डोल जात्रा, अट्टुकस पोंगल के मौके पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गोवा, बिहार, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

4 मार्च- 4मार्च- होली, धुलेटी, और याओसांग के मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे।

13 मार्च- मिजोरम में चापचर कुट महोत्सव के मौके पर राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे

17 मार्च- जम्मू और कश्मीर में शब-ए-कद्र के मौके पर सभी बैंकों का अवकाश रहेगा

19 मार्च- गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, साजिबु नोंगमा पंबा और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा और आंध्र प्रदेश में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी

20 मार्च- ईद-उल-फितर और जुमातुल विदा के अवसर पर जम्मू और कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंकों का कामकाज ठप रहेगा

21 मार्च- ईद-उल-फितर के मौके पर केरल, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश को छोड़कर पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे

26 मार्च- श्री राम नवमी के मौके पर गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में श्री राम नवमी के मौके पर बैंक बंद रहेगा

31 मार्च- महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सभी बैंक बंद रहेंगे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा! पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

Chattisgarh News:छत्तसीगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में बड़ा हादसा हुआ है। यहां वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, हासके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली शराब नीति केस में हाई कोर्ट में गरम बहस, जज के रिक्युजल पर केजरीवाल ने दिए ये कारण

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक अहम सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रखीं।

महिला आरक्षण के बाद कैसी होगी संसद, कितनी होगी सीटों की संख्या, जानें पूरी डिटेल

Women Reservation: महिला आरक्षण लागू होने के बाद संसद में सीटों की संख्या बढ़नी तय है। अब तक यह जानकारी दी जा रही थी कि सीटों की संख्या 816 होगी लेकिन, अब संख्या बढ़कर 850 होनी की चर्चा है। जिसके तहत राज्यों को 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों को 35 सीटें दी जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें