Search KhabarFast

Press ESC to close

Badshah Song: बादशाह के गाने ने खड़ा किया बखेड़ा, हरियाणा के मंत्री ने की खिंचाई; क्या है पूरा मामला

Badshah Song: बादशाह के गाने ने खड़ा किया बखेड़ा, हरियाणा के मंत्री ने की खिंचाई; क्या है पूरा मामला

Controversy On Badshah Song:बॉलीवुड सिंगर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार एक गाने की वजह से बादशाह को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बीते एक मार्च को बादशाह ने अपना टटीरी नाम का एक गाना रिलीज किया था। इस गाने में स्कूल ड्रेस में लड़कियों को डांस करते हुए दिखाया गया है। 

साथ ही गाने में ऑटोट्यून लगाकर घटिया लिरिक्स बनाने का दावा किया जा रहा है। अब इस मामले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पिछले सप्ताह हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजा था। वहीं, हरियाणा के मंत्री ने भी बादशाह के गाने की आलोचना की है। 

क्या बोले हरियाणा के मंत्री 

हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि इस तरह के गाने, जो हरियाणा की संस्कृति को धूमिल कर रहा है, वह उचित नहीं है। वहीं, मामला सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं और एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसके अलावा गाने में दिखाई गई बस और उसके डिपो की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले हरियाणा महिला ने कहा था कि गाना अभद्र है और सांस्कृतिक सीमाओं और मर्यादा का उल्लंघन कर रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हाल में बादशाह का एक गाना रिलीज हुआ। जिसमें उन्होंने हरियाणवी सिंगर की आवाज में सॉन्ग टटीरी को रिमिक्स किया और रैप के रूप में रिलीज किया। इस गाने में स्कूल की ड्रेस में डांसर्स को दिखाया गया है। इस गाने में बादशाह लड़कियों को घोड़ी बनाने की बात करते हैं। इसको लेकर भी लोगों में गुस्सा है। अब इस मामले में एचएससीडब्ल्यू ने 13 मार्च को सुनवाई करने का फैसला किया है। मामले की सुनवाई पानीपत स्थित डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली नगर निगम में बड़ा बदलाव, भाजपा के प्रवेश वाही बने नए मेयर

दिल्ली नगर निगम की सियासत में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वाही को नया मेयर चुन लिया गया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

Aaj Ka Mausam: UP से बंगाल तक आंधी-तूफान का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली समेत देशभर का मौसम

उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast