Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: UP से बंगाल तक आंधी-तूफान का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली समेत देशभर का मौसम

Aaj Ka Mausam: UP से बंगाल तक आंधी-तूफान का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली समेत देशभर का मौसम

IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल- सिक्किम में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 अप्रैल को भारी बारिश दर्ज हुई। इस स्थिति को देखते हुए 30 अप्रैल को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी। इसका असर बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश औऱ नागालैंड में भी बारिश के आसार है।

Also read: दिल्ली नगर निगम में बड़ा बदलाव, भाजपा के प्रवेश वाही बने नए मेयर

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में 30 अप्रैल को हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली में दिन का तापमान 36-38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद, जो सामान्य से थोड़ा कम है। UP में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट संभव है। दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु आदि में छिटपुट बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, 89.79% छात्र हुए पास

महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने शनिवार सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए HSC परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया।

दिल्ली में अभिभावकों को राहत, निजी स्कूल फीस को लेकर जारी किया गया निर्देश

दिल्ली में अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए शिक्षा निदेशालय दिल्ली (DoE) ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक अब कोई भी निजी, गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल अभिभावकों पर एक महीने से ज्यादा फीस एक साथ जमा करने का दबाव नहीं बना सकेगा।

टीएमसी को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, काउंटिंग सुपरवाइजर से जुड़ी मांग वाली याचिका खारिज

Setback For TMC: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया है। टीएमसी की मांग थी कि काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर राज्य कर्मचारियों की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है? संविधान के अनुच्छेद 324 की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast