CORONA VACCINE : रूसी कोरोना वैक्सीन को लेकर आई बुरी खबर, जानें क्या पूरा मामला

CORONA VACCINE : रूसी कोरोना वैक्सीन को लेकर आई बुरी खबर, जानें क्या पूरा मामला

नई दिल्ली: हिन्दुस्तान में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. वहीं कोरोना वैक्सीन एक बुरी खबर सामने आई है. देश में रूसी वैक्सीन को लेकर भारतीय ड्रग रेगुलेटर ने प्रस्ताव वापस ले लिया है. रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी-कोविड-19का डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड ने के साथ करार हुआ था. इसको लेकर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने नोटिस जारी किया है.

इस फैसले के बाद रूसी वैक्सीन का ट्रायल भारत में रूक गए है. वहीं इस फैसले से रूस को तगड़ा झटका लगा है. बता दें कि कोरोना की वैक्सीन विकसित करने वाला पहला चैनल है. रूस ने कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत की डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज लिमिटेड के साथ करार किया था. जिसका बाद भारत में स्पूतनिक-वी-कोविड-19 को ट्रायल होना था. इस फैसले के बाद कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस को तगड़ा झटका लगा है.

आपको बता दें भारत में भी कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 68 लाख 35 हजार के पार हो गई है. इनमें से एक लाख 5 हजार 526 लोगों की मौत हो चुकी है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 2 हजार हो गई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की हुई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में रिकवरी रेट 85.02 फीसदी हो गया है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78524 नए केस सामने आए हैं और 971 मरीजों की मौत हुई है. वहीं अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 2.98 लाख से अधिक हो गए हैं. साथ  ही दिल्ली में बुधवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,616 हो गई है.

 

Leave a comment