
नई दिल्ली: एक हेल्दी जीवनशैली जीना समय की आवश्यकता बन गई है। सब्जियां और फल खाना, एक्सरसाइज करना, टाइम से सोना और जल्दी कुछ जीवनशैली मे बदलाव है जो आपको हेल्दी और तनाव मुक्त जीवन की ओर ले जा सकते है। वैसे तो दुनिया भर में कई तरह के फल मौजूद है, जिनके अपने फायदे है। वहीं आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने वाले है जिसके फायदे आपको कई तरह के बीमारियों से बचा सकते है।
बता दें कि यह फल पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करता है, दिल को स्वास्थ्य रखता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, दिमागी कामकाज को बढ़ाता है। खजूर के आयुर्वेद में कई लाभ बताए गए हैं। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार का मानना है कि खजूर प्रकृति में गर्म नहीं होता बल्कि इसकी प्रकृति बेहद शीतल और सुखदायक होती है।
खजूर से होने वाले फायदे
1.कब्ज को रोकता है
2.हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है
3.कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है
4.हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है
5.रक्तचाप को नियंत्रित करता है
6.पुरुष और महिला दोनों के लिए यौन शक्ति को बढ़ाता है
7.मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
8.थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है
9.एनीमिया के लिए सर्वश्रेष्ठ
10.स्वस्थ वजन बढ़ाने को बढ़ावा देता है
11.बवासीर को रोकने में सहायक
12.सूजन को रोकता है
13.गर्भावस्था को स्वस्थ बनाने में सहायक
14.आपकी त्वचा और बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ
15.ताकत और स्टेमिना बढ़ाने में सहायक
Leave a comment