Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या आप भी खरीदने जा रहे मोबाइल, Vivo और iQOO के मोबाइल हुए महंगे, कीमतों में भारी इजाफा

क्या आप भी खरीदने जा रहे मोबाइल, Vivo और iQOO के मोबाइल हुए महंगे, कीमतों में भारी इजाफा

Mobile Phone Price Increases: क्या आप भी मोबाइल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल दो मोबाइल कंपनियों ने कीमत बढ़ाई है। Vivo और iQOO ने अपने दो मोबाइल फोन की कीमत बढ़ा दी है। Vivo T5G और iQOO Z11x 5G के सभी मॉडलों की कीमत बढ़ा दी है। इसकी आधिकारिक लिस्ट भी जारी की गई है।

दोनों फोने की कीमत पर 4000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमत बढ़ने के बाद Vivo T5G की कीमत 34,999 और  iQOO Z11x 5G की कीमत 24,999 रुपए हो गई है।      

दो मोबइल की कीमत बढ़ी  

Vivo T5G  के 6GB - 128 GB के दाम 27, 999 रुपए हो गए हैं। वहीं, 8GB-128GB और 8GB-256 GB के दाम क्रमश: 30,999 रुपए और 34, 999 रुपए हो गए हैं। ये फोन तीन कलर साइबर ग्रीन, फ्यूजन रेड और स्टार सिल्वर में आता है। इसे मार्च महीने में 18999 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया था। बाद में कीमत बढ़कर 24,999 रुपए हो गई थी और अब एक बार फिर इसमें इजाफा किया गया है।

इसके अलावा Z11x 5G 6GB-128GB वेरिएंट के नए रेट 24,999 रुपए है। जिसमें 8GB-128GB और 8GB-256GB की कीमत क्रमश: 27,999 और 30,999 रुपए हो गई है। ये फोन फिलहाल दो रंगों में आता है, जिसमें प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक रंग शामिल है। हांलाकि, लॉन्च होने के वक्त इसकी कीमत 18,999 रुपए रखी गई थी। जबकि 8GB-128GB और 8GB-256GB की कीमत क्रमश: 20,999 और 22,999 रुपए थी।

दोनों फोन की फीचर्स

Vivo T5G  और iQOO Z11x 5G की सक्रीन 6.76 इंच की फुल-एचडी+ एलसीडी स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस देती है। दोनों फोन की बैट्री 7200mAh की है। दोनों की डाइमेंसिटी 7400 टर्बों और 44w फास्ट चार्जिंग मिलती है। वीवी मॉडल में 50MP मुख्य कैमरा, 2MP बोहेक कैमरा 32MP सेल्फी कैमरा है। iQOO Z11x 5G में भी 50MP, 2MP बोहेक और 32 MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ओरिजिनओएस 6 पर चलते हैं।  
Also read: Maruti की 7-सीटर Electric MPV YMC की पहली झलक, जानें कब होगी लॉन्च

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iphone18pro pre booking: इंतजार हुआ खत्म, 12 सितंबर से iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग, जानें, कहां और कैसे हो रही है बुकिंग?

iphone 18pro pre booking: भारत की सबसे बड़ी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन रिलायंस डिजिटल ने आज घोषणा की कि iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग 12 सितंबर, शाम 5:30 बजे से देशभर के सभी रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और ऑनलाइन reliancedigital.in और jiomart.com पर शुरू हो जाएगी। यह डिवाइस 18 सितंबर, सुबह 8:00 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। प्री-बुकिंग 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी और iPhone 18 Pro 18 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से देशभर के सभी रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

iPhone Duo या Samsung Galaxy Z Fold 8...कौन-सा फोल्डेबल फोन है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले चेक करें कीमतें

iPhone Duo vs Samsung Galaxy Z Fold 8: Apple ने 09 सितंबर 2026 बुधवार को कैलिफ़ोर्निया में आयोजित लॉन्च इवेंट में पहला फोल्डेबल iPhone, iPhone Duo पेश किया। खोलने पर, यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसमें 7.6 इंच का आंतरिक डिस्प्ले है जो कंटेंट देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग के लिए एक बड़ा कैनवास जैसा लगता है।

भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी VinFast, जानें क्या हो सकती है कीमत

वियतनाम की वाहन कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने की योजना बनाई है। रॉयटर्स से बातचीत में पांच सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने भारत में अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast