भारत के इस शहर में मिलता है 5 हजार का पान, जानें इस पान की खास बात

भारत के इस शहर में मिलता है 5 हजार का पान, जानें इस पान की खास बात

नई दिल्ली: खाई के पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला... साल 1977 में रिलीज हुए इस गाने ने बनारसी पान की प्रसिद्धि को ऊंचाइयो पर पहुंचा दिया था। लेकिन आज हम जिस पान कि बात कर रहे है उसकी खासियत और किमत दोनों जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, महाराष्ट्र के औरंगाबाद के खास पान की बात कर रहे है, जिसे खाने के लिए लोगों बहुत दूर-दूर से आते है।

बता दे कि इस पान मे 70 लाख रूपये किलों का स्पेशल कस्तूर और 2 लाख रूपये किलो वाला कश्मीरी स्पेशल केसर डाला जाता है। वहीं इस दुकान पर हनीमून पैकेज के तौर पर तीन तरह के पान बेचे जाते है। सबसे पहला 5 हजार का कोहिनूर पान, दूसरा 3 हजार का कपल पान और तीसरा 2 हजार का हनीमून पान। साथ ही इसके अलावा इस पान में 80 हजार रुपये किलो वाला गुलकंद और खुशबू के लिए बंगाल का खास फ्रेगरेंस मिलाया जाता है। इस पान में शरफू मियां का तैयार किया हुआ कामोत्तेजना बढ़ाने वाला एक सीक्रेट फार्मूला पाउडर भी डाला जाता है। यहां महिलाओं के लिए भी 3 हजार रुपये का खास पास तैयार किया जाता है। तारा पान सेंटर में 51 तरह के पान आपकी खिदमच में हाजिर हैं। हर रोज यहां 10 हजार से ज्यादा पान बिकते हैं।

वहीं दुकान के मालिक मोहम्मद सर्फुद्दीन चाचा का कहना है कि पान का असर कितने दिन रहता है, उसी के हिसाब से इसकी कीमत रखी गई है। उनका दावा है कि 5 हजार के पान का असर तीन दिन तक रहता है। वहीं इस दुकान पर 700 रूपये का राजारानी पान भी मिलता है। इसके अलावा यहां सबसे सस्ता पान 7 रूपये का है। इसके साथ इसमें सोने-चांदी के वरक, गुलाब,शहद,जाफरान, अबर, खुशबू वाली चटनी, सफेद मूसली और कुछ खास किस्म की जड़ी बूटी का इस्तेमाल किया जाता है। 

Leave a comment