Atul Subash Case: गुरुग्राम के इस पीजी में रहती थी निकिता सिंघानिया, पुलिस ने ऐसा दबोचा

Atul Subash Case: गुरुग्राम के इस पीजी में रहती थी निकिता सिंघानिया, पुलिस ने ऐसा दबोचा

Atul Shubash Sucide Case: बेंगलुरु में एआई इंजीनियर रहे अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरू पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया को अरेस्ट किया है। निकिता की गिरफ्तारी शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 57स्थित ब्लॉसम स्टेज से की गई है।

बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले की जानकारी रविवार को गुरुग्राम पुलिस से शेयर की। बताया जाता है कि निकिता सिंघानिया एक्सेंचर इंडिया कंपनी में बतौर सीनियर एआई इंजीनियरिंग कंसल्टेंट की नौकरी करती है। यह कंपनी मुख्य रूप से आईटी कंसल्टिंग, टेक्नोलॉजी सर्विसेज और बिजनेस ऑपरेशंस का काम करती है। एक्सेंचर का भारत में मुख्यालय बेंगलुरु में है और गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर सिटी में भी ऑफिस है। इसी ऑफिस में निकिता कई वर्षों से काम कर रही थी  वह यहां सेक्टर 57स्थित ब्लॉसम पीजी में रहती थी।     

24 पन्नों का सुसाइड नोट

अतुल सुभाष ने नौ दिसंबर को बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आत्महत्या के वक्त जो टीर्शट पहनी थी, उस पर जस्टिस इस ड्यू लिखा था। इससे पहले डेढ घंटे का वीडियो और 24पन्नों की चिट्ठी में अतुल ने आत्महत्या के लिए पत्नी, ससुराल वालों और न्यायिक व्यवस्था को दोषी ठहराया था।  

मामला सेटल करने के लिए मांगे थे तीन करोड़               

अतुल ने आरोप लगाया था कि इन मामलों को सेटल करने के लिए उनसे तीन करोड़ रुपये की मांग की गई थी।अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।                                                             

Leave a comment