Search KhabarFast

Press ESC to close

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का गोल्ड पर कब्जा, चीन को 1-0 से हराया

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का गोल्ड पर कब्जा, चीन को 1-0 से हराया

India vs China Women Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। नागोया में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न केवल एशियन गेम्स का खिताब जीता, बल्कि लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। भारतीय महिला टीम के लिए यह जीत बेहद खास है, क्योंकि टीम ने लंबे इंतजार के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भारत ने महिला हॉकी में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक 1982 में नई दिल्ली में आयोजित खेलों के दौरान जीता था।

ललरेमसियामी ने दिलाई बढ़त

फाइनल मुकाबले में भारत और चीन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारतीय टीम को 10वें मिनट में सफलता मिली। हाल ही में प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित की गईं ललरेमसियामी ने भारत के लिए गोल दागा। यह गोल भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल का नतीजा था। गोल के सामने मौजूद ललरेमसियामी को उनकी साथी खिलाड़ी ने शानदार रिवर्स पास के जरिए गेंद पहुंचाई। ललरेमसियामी ने मौके का फायदा उठाते हुए बेहतरीन फिनिश किया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

चीन को मिला पेनल्टी स्ट्रोक

भारत की बढ़त के बाद चीन ने बराबरी करने की कोशिश तेज कर दी। दूसरे क्वार्टर में चीन को गोल करने का सुनहरा मौका भी मिला, जब उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला। चीन की यिंग झांग के पास स्कोर बराबर करने का मौका था, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार बचाव करते हुए उनकी कोशिश नाकाम कर दी। सविता ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया और भारत की 1-0 की बढ़त कायम रखी।

2028 ओलंपिक का टिकट भी मिला

इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को बनाए रखने के लिए मजबूती से डिफेंस किया। चीन की टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उसे गोल करने का मौका नहीं दिया। अंत तक स्कोर 1-0 रहा और भारत ने एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत का एक और बड़ा फायदा भारतीय टीम को मिला। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। यह जीत भारतीय महिला हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और टीम के लिए आने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित होगी।

Also read: Yuzvendra Chahal Retirement: युजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, अब टीम इंडिया में वापसी पर नजर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, श्रेयस अय्यर टॉप-5 में पहुंचे; ईशान-अभिषेक में नंबर-1 की जंग

ICC Ranking:आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग को लेकर भारतीय क्रिकेट में हलचल तेज है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने शानदार छलांग लगाई है और टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं, पहले स्थान पर काबिज ईशान किशन और दूसरे नंबर के अभिषेक शर्मा के बीच अंतर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच रेटिंग का फासला कम होने से शीर्ष स्थान की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

Pak vs Sl: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा समेत दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Cricket News: पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। फरहान दो पूर्ण सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीरीज में कुल 238 रन बनाए और भारत के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। हालांकि, सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फरहान का रिकॉर्ड प्रदर्शन चर्चा में रहा।

हैदराबाद T20 के बाद दिल्ली जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, PM मोदी से मुलाकात की ये है खास वजह

Team India To Meet PM Modi:भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में चौथा टी20 मुकाबला खेलने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast