Search KhabarFast

Press ESC to close

Ashadha Purnima 2026: कब है आषाढ़ पूर्णिमा? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और आसान उपाय

Ashadha Purnima 2026: कब है आषाढ़ पूर्णिमा? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और आसान उपाय

Ashadha Purnima 2026: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ और व्रत करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है। हर महीने आने वाली पूर्णिमा का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन आषाढ़ पूर्णिमा सबसे खास मानी जाती है। इसी दिन गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने गुरु का सम्मान करते हैं और महर्षि वेदव्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

किस दिन है आषाढ़ पूर्णिमा?

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई 2026 को शाम 6:18 बजे शुरू होगी और 29 जुलाई 2026 को रात 8:05 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इसी दिन पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा। वहीं, 30 जुलाई 2026 से सावन महीने की शुरुआत होगी।

इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर प्रीति योग और आयुष्मान योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये दोनों योग शुभ और मंगलकारी माने जाते हैं। इन योगों में पूजा-पाठ, दान और धार्मिक कार्य करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। सूर्योदय से दोपहर तक का समय पूजा और दान के लिए सबसे शुभ माना गया है।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:17 बजे से 4:59 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:43 बजे से 3:37 बजे तक
संध्या मुहूर्त: शाम 7:14 बजे से रात 8:17 बजे तक
चंद्रोदय: 29 जुलाई को शाम 7:20 बजे

कैसे करें पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करें। इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें। घर में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और अपने गुरु की पूजा करें। भगवान को खीर का भोग लगाएं और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इन वस्तुओं का करें दान

इस दिन सत्यनारायण कथा सुनना या करवाना भी शुभ माना जाता है। पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, धन या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें। शाम को चंद्रमा निकलने के बाद उन्हें जल का अर्घ्य अर्पित करें। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धा और सच्चे मन से की गई पूजा, दान और गुरु सेवा से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है। साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा भी प्राप्त होती है। इसलिए इस दिन धार्मिक कार्यों के साथ अपने गुरु और बड़ों का सम्मान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

Also read: 30 जुलाई से शुरु हो रहा सावन का पावन महीना, सोमवार व्रत से लेकर रक्षाबंधन तक...यहां जानें सभी त्योहारों की तारीखें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 22 July 2026, Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, नौकरी-करियर और धन में मिल सकती है बड़ी सफलता

Horoscope Today 22 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार 22 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं, जबकि विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं धनु राशि के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। धार्मिक और परोपकारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा ऑनलाइन कारोबार या डिजिटल माध्यम से काम करने वालों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत दैनिक राशिफल और जानें आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

38 हजार की नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, अब हर महीने 1 लाख रुपये तक कमा रहा युवक

आज के समय में जहां ज्यादातर लोग अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं, वहीं एक युवक ने अपनी नौकरी छोड़कर ऐसा फैसला लिया जिसने अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast