Search KhabarFast

Press ESC to close

Maruti की 7-सीटर Electric MPV YMC की पहली झलक, जानें कब होगी लॉन्च

Maruti की 7-सीटर Electric MPV YMC की पहली झलक, जानें कब होगी लॉन्च

Maruti Electric MPV: मारुति सुजुकी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। टेस्टिंग के दौरान कंपनी की एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV की तस्वीरें सामने आई हैं। इस मॉडल को फिलहाल कंपनी के अंदर YMC नाम से जाना जा रहा है। स्पाई तस्वीरों में कार को पूरी तरह से कवर किया गया था, लेकिन इसके डिजाइन और आकार से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। नई YMC का डिजाइन काफी बॉक्सी नजर आ रहा है। इसमें लंबा व्हीलबेस, ऊंची रूफलाइन और तीनों रो में अच्छा ग्लास एरिया दिखाई देता है। कार के पीछे का हिस्सा भी काफी सीधा और चौकोर है। इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर होने का अनुमान है। पीछे की तरफ वर्टिकल टेल लैंप और बड़ा टेलगेट दिया जा सकता है, जिससे सामान रखने के लिए अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है। फ्रंट में पारंपरिक ग्रिल की जगह बंद डिजाइन देखने को मिल सकता है।

YMC मारुति सुजुकी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार

YMC मारुति सुजुकी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले कंपनी e Vitara को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतार रही है। माना जा रहा है कि YMC में e Vitara से जुड़ी इलेक्ट्रिक तकनीक और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलने की संभावना है। बड़े बैटरी पैक के साथ फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की अनुमानित रेंज मिल सकती है। कार में DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी। यह इलेक्ट्रिक MPV मारुति के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। इसके कई फीचर्स और इलेक्ट्रिक सिस्टम e Vitara से लिए जाने की उम्मीद है। 

YMC का टोयोटा वर्जन

मारुति और टोयोटा की साझेदारी को देखते हुए YMC का टोयोटा वर्जन भी सामने आ सकता है। जिस तरह e Vitara पर आधारित टोयोटा Urban Cruiser Ebella को तैयार किया गया है, उसी तरह भविष्य में YMC का भी टोयोटा-बैज वाला मॉडल देखने को मिल सकता है। YMC का उत्पादन गुजरात स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में होने की उम्मीद है। इसी प्लांट में e Vitara का भी उत्पादन किया जा रहा है। कंपनी यहां से इलेक्ट्रिक MPV को दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट कर सकती है।

कब होगी लॉच?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maruti Suzuki YMC को 2027 में बाजार में उतार सकती है। इसकी कीमत Kia Carens Clavis EV से नीचे रखने की संभावना है। तीन रो वाली सीटिंग के कारण यह भारतीय परिवारों के लिए एक किफायती और व्यावहारिक इलेक्ट्रिक MPV बन सकती है। Ertiga और XL6 जैसे MPV मॉडल के बाद YMC के जरिए मारुति अपने मौजूदा ग्राहकों को पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर ले जाने की कोशिश कर सकती है।

Also read: BSNL का बड़ा धमाका! ₹1 में सिम, 24 दिन तक फ्री सेवाएं, दुर्गम इलाकों में सैटेलाइट फोन से जुड़ेगा संचार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BSNL का बड़ा धमाका! ₹1 में सिम, 24 दिन तक फ्री सेवाएं, दुर्गम इलाकों में सैटेलाइट फोन से जुड़ेगा संचार

Himachal News: भारतीय संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल अपनी सेवाओं में निरन्तर सुधार कर रहा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनल कई आकर्षक और वाजिफ दाम लाया है जिसका लोग लाभ उठा सकते है। यह जानकारी बीएसएनल के महाप्रबंधक  जसपाल सिंह ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी ।

फोन यूजर्स का इंतजार खत्म...गूगल ने लॉन्च किया Pixel 11 का मॉडल, यहां देखें डिसप्ले से लेकर कैमरा तक के फीचर्स

Google Pixel 11 Launch: 12 अगस्त बुधवार को गूगल ने आधिकारिक तौर पर अपने नवीनतम Pixel लाइनअप को लॉन्च किया, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 प्रो, Pixel 11 प्रो XL और फोल्डेबल Pixel 11 प्रो फोल्ड शामिल हैं। ये चारों फोन गूगल के नए टेंसर जी6 चिपसेट द्वारा संचालित हैं और इनमें IP68 सुरक्षा, उन्नत जेमिनी एआई क्षमताएं और अपग्रेडेड 5x टेलीफोटो कैमरे दिए गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast