Search KhabarFast

Press ESC to close

Sarkari Jobs: क्या सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तलाश, 2500 से ज्यादा पदों पर होने जा रही भर्ती; मिलेगी बंपर सैलरी

Sarkari Jobs: क्या सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तलाश, 2500 से ज्यादा पदों पर होने जा रही भर्ती; मिलेगी बंपर सैलरी

Sarkari Jobs Vaccancy:क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत 2759 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून तय की गई है। इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 11 जून ही है। आवेदन के दौरान हुई गलती को सुधार करने के लिए 18 जून तक का वक्त दिया जाएगा। फिलहाल परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। 

किस कैटगरी को कितनी सीटें

इस भर्ती के लिए सभी कैटेगरी में सीटों का बंटवारा किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सीटें हैं। वहीं, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के लिए भी पदों को रिजर्व रखा गया है। ये भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो खासतौर पर एग्रीकल्चर के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कृषि या उससे जुड़े विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। जैसे बीएस एग्रीकल्चर, होर्टीकल्चर, Forestry या एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कमयुनीटि साइंस या होम साइंस में चार साल की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन  कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

वहां एजीटीए भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें

वहां अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें

इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट कर दें 

अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 में से 14 परीक्षाओं में हुई फेल...फिर BPSC में मारी बाजी, पहली कोशिश में MP की आस्था बिहार में बनी SDM

BPSC Success Story: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (पलेरा) की निवासी आस्था दमेले ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 23वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन बिहार में SDM (सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट) के पद पर हुआ है।

NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, हजारों की संख्या में बढ़ाईं गई MBBS की सीटें

MBBS Seats Allotement Increases: नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी हाथ लगी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस सीटों की आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।

NEET अनियमितताओं पर केरल में विरोध तेज, मंत्री रोजी एम जॉन ने 40 दिन के आंदोलन का ऐलान किया

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन ने गुरुवार को नीट परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की निंदा करते हुए 40 दिनों तक कई चरणों में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast