साउथ इंडस्ट्री में नहीं है बॉलीवुड अभिनेताओं की इज्जत? अरबाज खान के बयान ने मचाई हलचल

साउथ इंडस्ट्री में नहीं है बॉलीवुड अभिनेताओं की इज्जत? अरबाज खान के बयान ने मचाई हलचल

Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान कुछ समय पहले अपने शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। जहां एक तरफ अरबाज ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फल्में दी हैं। वहीं दूसरी तरफ राइटर सलीम खान के बेटे और सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज ने हाल ही में साउथ इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। एक्टर ने साउथ में हिंदी सिनेमा के सितारों की इमेज के बारे में खुलकर बात की है। अब कलाकार के इस बयान से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

बता दें कि हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा है कि साउथ में बॉलीवुड स्टार्स को किन नजरों से देखा जाता है, उन्हें क्या माना जाता है। दरअसल बीते कुछ सालों में बॉलीवुड स्टार्स का इंट्रस्ट साउथ फिल्मों के लिए काफी बढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक स्टार्स साउथ में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर जो देखा जा रहा है वो ये है कि साउथ की फिल्मों में बॉलीवुड एक्टर्स को खलनायक के किरदार ऑफर किए जा रहे हैं।

एक्टर नेगेटिव रोल में आएंगे नजर

 गौरतलब है कि अरबाज खान अपनी आने वाली फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। ऐसे में अपबाज ने बताया कि साउथ इंडस्ट्री में बॉलीवुड के एक्टर्स ग्रे शेड रोल में ही क्यों नजर आ रहे हैं। अरबाज ने बताया कि मैं ज्यादा तो नहीं बोल सकता,लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जो नॉर्थ इंडिया के स्टार्स होते हैं, जो मैंने अब तर देखा है। वो अक्सर कैरेक्टर आर्टिस्ट या नेगेटिव रोल में दिखाई देते हैं। मुझे नहीं पता कि क्या उन्होंने वहां पर कभी नॉर्थ इंडिया के स्टार्स के साथ कोई बड़ी फिल्में की है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने अब तक जितनी भी फिल्में देखी हैं, जिनमें बॉलीवुड कलाकारों ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार वेंकटेश, कमल हासन, रजनीकांत, चिरंजीवी, नागार्जुन के साथ काम किया है, लेकिन वह कभी मुख्य भूमिका में दिखाई नहीं देते हैं। हमारी अभिनेत्रियों को वहां लीड रोल में कास्ट किया जाता है। उनकी अभिनेत्रियां भी यहां मुख्य भूमिका में कास्ट होती हैं, लेकिन अभिनेताओं के लिए मंजर एकदम अलग है।

Leave a comment