Search KhabarFast

Press ESC to close

Weight Loss Scheme: कंपनी दे रही आधा किलो वजन कम करने पर 6,000 का बोनस, Gen-Z लड़की ने की ढाई लाख की कमाई

Weight Loss Scheme: कंपनी दे रही आधा किलो वजन कम करने पर 6,000 का बोनस, Gen-Z लड़की ने की ढाई लाख की कमाई

Weight Loss Scheme: एक टेक कंपनी ने वेट लॉस स्कीम शुरू की जिसमें इंप्लाइज से ये कहा गया कि अगर वह 500 ग्राम यानी केवल आधा किलो वजन कम करें तो उन्हें  6,000 रुपये दिए जाएंगे। ऐसा ऑफर देने वाली कंपनी का नाम है अराशी व्हिजन इंक, जिसे इंस्टा 360 के नाम से भी जाना जाता है। इस कंपनी ने अपने कर्मियों को फिट रहने और वजन कम करने के लिए मोटिवेट करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। कंपनी ने इसके लिए बोनस देने का ऐलान किया है, ताकि उनके इंप्लाइज फिट रह सके और बीमारियों से भी दूर रहे।

कैसे हासिल किया जा सकता है बोनस

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी ने 12 अगस्त को मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज की शुरुआत की है। कंपनी अपने कर्मियों को हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के लिए मोटिवेट कर रही है। इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए कंपनी का कोई भी कर्मी रजिस्टर कर सकता है। नियमानुसार, आधा किलो वजन कम करने के लिए कंपनी 500 युआन बोनस देगी। ये राशि 6,100 रुपये के बराबर है।

कंपनी दे चुकी लाखो का बोनस

कंपनी ने इस स्कीम की शुरुआत साल 2022 में की थी अब तक 7 बार ऐसा किया जा चुका है और ऐसा कर कंपनी 20 लाख युआन यानी लगभग 2.48 करोड़ रुपये, बोनस के तौर पर इंप्लाइज को दे चुकी है। पिछले एक साल की बात करें तो 99 कर्मियों ने इस चैलेंज के तहत 950 किलो वजन कम किया। ऐसा कर उन्‍होंने करीब 10 लाख युआन का बोनस मिला है। वहीं इस साल, जेन-Z कर्मी शी याकी ने करीब 3 महीने में 20 किलो वजन कम कर लिया और वेट लॉस चैंपियन का खिताब हासिल कर उसने 20,000 युआन यानी करीब ढाई लाख रुपये का कैश प्राइज कमाया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अब फ्लू वायरस को रोकना होगा आसान! नई स्टडी में बताया ये कोशिकाओं में एंट्री कैसे करता है?

Influenza Virus: शोधकर्ताओं के अध्ययनों से अब इन्फ्लूएंजा वायरस को और बेहतर तरीके से समझा जा रहा है। दरअसल, ईएमबीएल हैम्बर्ग के शोधकर्ताओं और उनके सहयोगियों ने पहली बार यह पता लगाया है कि इन्फ्लूएंजा ए वायरस किस प्रकार संक्रमित मानव कोशिकाओं को सीधे रूपांतरित करता है। उन्होंने यह अध्ययन अखंड कोशिकाओं के भीतर वायरस-मेजबान प्रोटीन अंतःक्रियाओं का अध्ययन करके किया।

कैंसर का नया हथियार...प्रतिरोधक क्षमता बनने से पहले ही ट्यूमर की गति पर लगेगा फुलस्टॉप, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Research on Tumor Progression: शोधकर्ता कैंसर के इलाज में विकासवादी सिद्धांत का प्रयोग कर रहे हैं, ताकि ट्यूमर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने से पहले ही उपचार में बदलाव किया जा सके। गणितीय मॉडल बताते हैं कि कई उपचारों के बीच त्वरित और सावधानीपूर्वक समयबद्ध बदलाव से इलाज की सफलता दर में सुधार हो सकता है। एक नए अध्ययन से पता चलता है कि डॉक्टर ट्यूमर के ठीक होने का मौका मिलने से पहले ही उपचार बदलकर इलाज की सफलता दर में सुधार कर सकते हैं।

यंगस्टर्स अब बिना किसी टेंशन के पी सकते हैं कॉफी, स्टडी में बताया कितना पीना सेफ?

Coffee: अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) द्वारा जारी एक नए वैज्ञानिक बयान के अनुसार, अधिकांश वयस्क प्रतिदिन 400 मिलीग्राम तक कैफीन का सुरक्षित रूप से सेवन कर सकते हैं, जो कैफीनयुक्त कॉफी के पांच 8-औंस कप के बराबर है, और इससे हृदय संबंधी जोखिम नहीं बढ़ता है। समीक्षा में यह भी सुझाव दिया गया है कि मध्यम मात्रा में कॉफी का सेवन कई हृदय संबंधी स्थितियों के कम जोखिम से जुड़ा हो सकता है, हालांकि शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि कैफीन के प्रति व्यक्तिगत प्रतिक्रिया भिन्न हो सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast