Valentine Week 2023: सिड-कियारा से पहले इन सेलेब्स ने रचाई 'वैलेंटाइन वीक' में शादी

Valentine Week 2023: सिड-कियारा से पहले इन सेलेब्स ने रचाई 'वैलेंटाइन वीक' में शादी

Valentine Week 2023: प्यार के हफ्ते यानी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होते ही हवाओं में प्यार की महक घुल जाती है। हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक चलता है। और ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स के प्यार की बात हो तो लोगों की एक्साइटमेंट थोड़ी और बढ़ जाती है। इस साल वैलेंटाइन वीक में चार चांद लगा रही है, सिद्धार्थ-कियारा की शादी। ये बॉलीवुड कपल वैलेंटाइन वीक के पहले दिन शादी करने जा रहा है। सिद्धार्थ-कियारा पहले कपल नहीं हैं, जो प्यार के हफ्ते में शादी रचा रहे हैं। उनसे पहले कई ऐसे सेलेब्स है जो इस हफ्ते में शादी कर चुके हैं।

राम कपूर-गौतमी गाडगिल 
 
टीवी के फेमस शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में लीड रोल प्ले करने वाले राम कपूर ने 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन्स डे के दिन गौतमी गाडगिल के साथ शादी की थी। राम कपूर कई टीवी शोज के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना टैलेंट दिखा चुके हैं। रामकपूर की पत्नी गौतमी भी कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
 
संजय दत्त-मान्या दत्त
 
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने 7 फरवरी यानी रोज डे के दिन मान्यता के साथ शादी की थी। दोनों की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत लगती है। 7 फरवरी 2023 को कपल अपनी15वीं सालगिरह मना रहा है। 
 
अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी
 
बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी ने 14 फरवरी 1999 को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मारिया गोरेट्टी से शादी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अरशद और मारिया ने करीब 8 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की थी। इस साल कपल अपनी 24 वीं सालगिराह मनाने जा रहा है। 
 
मंदिरा बेदी और गौतम थडानी 
 
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी और गौतम थडानी ने साल 1999 में 14 फरवरी को शादी की थी। मंदिरा बेदी अक्सर ही अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। 50 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेस को तगड़ी टक्कर देती हैं। 

Leave a comment