Search KhabarFast

Press ESC to close

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे अन्ना हजारे, बोले- हिंसा से नहीं निकलता समाधान

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे अन्ना हजारे, बोले- हिंसा से नहीं निकलता समाधान

Student Protest: सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने का फैसला किया है। अन्ना हजारे जल्द ही अहिल्यानगर पहुंचकर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। उनके करीबी सहयोगियों ने इसकी जानकारी दी है। अन्ना हजारे ने एक बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि वह देश के बड़े और सम्मानित नेता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह समझना चाहिए कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। अन्ना ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।

अन्ना हजारे ने जताया दुख

संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए टकराव पर अन्ना हजारे ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने 22 आंदोलन किए हैं, लेकिन किसी भी आंदोलन में हिंसा नहीं हुई। उनका कहना है कि लोकतंत्र में आंदोलन हमेशा अहिंसा और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। अन्ना हजारे ने कहा कि जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि जो घटना हुई, वह सही नहीं थी।

टकराव के बजाय बातचीत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए- अन्ना हजारे 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अन्ना हजारे ने कहा कि जनता देश की असली मालिक है और सरकार तथा अधिकारी जनता के सेवक हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती होती है तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इससे पहले अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में टकराव के बजाय बातचीत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी गड़बड़ी के लिए केवल छोटे अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। अगर सरकार अच्छे कामों का श्रेय लेती है तो विफलताओं की जिम्मेदारी भी शीर्ष स्तर पर तय होनी चाहिए।

सरकार से की अपील

अन्ना हजारे ने आगे कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से देखने की जरूरत है। उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों में बढ़ रही निराशा पर चिंता जताई। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन मामले पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिना बातचीत के किसी प्रदर्शन को खत्म करना सही तरीका नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह प्रदर्शनकारियों की बात सुने और लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकाले। अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि जनता की आवाज को राजनीतिक विरोध न समझा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को गांधीवादी विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर छात्रों के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए।

Also read: चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड घोटाला में CBI का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-लुधियाना में 5 ठिकानों पर की गई छापेमारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast