
AnirudhaCharya Viral: 25साल की लड़की 4जगह मुंह मार चुकी होती है...एक बयान जिसने प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलों बड़ा दी। दरअसल, हाल ही में राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरी देश की निंदे उड़ा दी। उस दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी इस पूरे मामले को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर कुछ विवादीत तिप्णियां की थी। जिसको लेकर अब महिलाएं उनका जमकर विरोध कर रही हैं। यूं तो कई वीडियो वायरल होती हैं। लेकिन इस बार वो लड़कियों की शादी पर कुछ ऐसा कहे बैठे जिसको लेकर अब उन्होंने सफाई दी और माफी तक मांगी है।
वायरल वीडियो से भड़का विवाद
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि 25साल की लड़कियां "चार जगह मुंह मार चुकी होती हैं" और सोनम रघुवंशी ने अपने पति को किसी अन्य पुरुष के लिए मार दिया। इस बयान ने महिलाओं में आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके बाद मथुरा में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे नारी सम्मान के खिलाफ बताया, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया।
सफाई और माफी, लेकिन विवाद कायम
बढ़ते विरोध के बीच अनिरुद्धाचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी टिप्पणी कुछ ऐसी लड़कियों पर थी, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं और रिश्तों को ठीक से नहीं निभा पातीं। उन्होंने जोर दिया कि लड़के और लड़की दोनों को चरित्रवान होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी बात को आधा-अधूरा समझा गया और वह कभी नारी का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने वीडियो में कुछ शब्दों को हटाने का भी आरोप लगाया। फिर भी, यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा और कथावाचक की टिप्पणी की कड़ी आलोचना जारी है।
Leave a comment