Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausamमार्च का महीना अब खत्म होने वाला है। लोगों को लगा अब गर्मी अपना रूप दिखाना शुरू करेंगी। लेकिन इसके विपरीत एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। राजस्थान से लेकर बिहार तक मौसम ने बदलाव देखने को मिलेगा। तेज आंधी, बिजली गिरने (ठनका) और भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने हालात को देखते हुए 15 जिलों में ‘महा-अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश को सामान्य नहीं है, बल्कि एक बड़ा पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसकी वजह से देश के कई राज्यों के मौसम में बदलवा देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक, 26 मार्च से लेकर 30 मार्च तक यह एक्टिव मोड़ पर रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ इलाकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना है। तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली के मौसम में होगा बदलाव

वहीं, राजधानी दिल्ली और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने के मिल सकता है। यहां पर सुबह से ही आसमान में बादलों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिहार में भी एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast