Anant Radhika Wedding: बनारस के ‘यशोगान थीम’ पर हो रही Anant-Radhika की शादी, जानें क्या है ये थीम

Anant Radhika Wedding: बनारस के ‘यशोगान थीम’ पर हो रही Anant-Radhika की शादी, जानें क्या है ये थीम

Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में दोपहर 3 बजे बारात इक्ट्ठा होगी और रात में दोनों कपल सात फेरे लेंगे। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म होगी फिर मिलनी की रस्म की जाएगी। अनंत और राधिका की वेडिंग थीम बनारस के यशोगान पर है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस थीम के क्या मायने हैं।

दरअसल, यशोगान कोई बनारस की परंपरा नहीं है। इसके शाब्दिक अर्थ का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति, जगह या वस्तु की तारीफ करना। अनंत-राधिका की शादी में बनारस का टच यानी वहां की चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें रियल जरी यानी सोने चांदी के वर्क की भी साड़ियां शामिल हैं। इसमें बनारसी चाट, पान, तिरंगा बर्फी और खीर मोहन शामिल है। यही वजह है कि शादी की थीम बनारस के यशोगान पर रखी गई है।

दिखेगा बनारसी रंग

 खबरों के अनुसार, अनंत-राधिका की शादी में बनारस के जायके के साथ यहां का रंग भी देखने को मिल सकता है। इस ग्रैंड वेडिंग में बनारस की धार्मिक और सांस्कृतिक कला की भी झलक देखने को मिलेगी। ये पूरी शादी इंडियन कल्चर पर फोकस होगी। बताते चलें, कुछ वक्त पहले नीता अंबानी बनारस गई थीं। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए थे और फिर बाद में बनारस से साड़ियों की खरीदारी की थी। यही नहीं उनको बनारस की चाट खाते भी देखा गया।

शेयर किया था वीडियो

नीता अंबानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बनारस से अपने रिश्ते के बारे में बताया। वीडियो में वो कहते हुए नजर आ रही हैं, ‘नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरी भक्ति का एक गहरा और विशेष नाता रहा है। मैं और मेरी फैमिली कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए वहां आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं। अब अनंत और राधिका की शादी से पहले भी हम वहां पहुंचे।’

Leave a comment