
Sheetal Devi Scorpio N: महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पैरालिंपिक खिलाड़ी शीतल देवी और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जम्मू-कश्मीर की पैरालिंपिक विश्व की नंबर 2 तीरंदाज शीतल को स्कॉर्पियो-एन गिफ्ट कर रहे दिख रहें हैं।
गिफ्ट की स्कॉर्पियो-एन
आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा है "मैं लंबे समय से शीतल देवी की प्रतिभा को दूर से ही सराहता था। जब उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखा, तो मैं उनकी असाधारण दृढ़ता, संकल्प और एकाग्रता से प्रभावित हुआ। उनकी मां और बहन से बात करते हुए यह स्पष्ट था कि यह परिवार में चलता है।"
उन्होंने आगे कहा कि, शीतल ने मुझे एक तीर तोहफे के रूप में दिया, जो एक धनुर्धारी के रूप में उनकी पहचान का प्रतीक है। यह तीर किसी भी सीमाओं से परे है। ये सचमुच अमूल्य! शीतल हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। मुझे गर्व है कि वह अब एक स्कॉर्पियो-एन में हैं। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो-एन कार की किमत 13 लाख रुपये से भी ज्यादा है।
देश का नाम किया था रोशन
दरअसल, साल 2024 में पेरिस पैरालिंपिक्स का आयोजन किया गया था। जिसमें जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले के लोईधार गांव की रहने वाली 18 वर्षीय शीतल देवी ने भाग लिया था। इस खेलों की प्रतियोगिता में उन्होंने तीरंदाजी स्पर्धा के मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
पैरालिंपिक्स खेलों में जहां सभी तीरंदाज अपने हाथों से कमान पर तीर चढ़ाकर लक्ष्य की ओर निशाना साधते हैं, तो वहीं शीतल देवी ने यह कारनामा अपने पैरों से कर दिखाया। उन्होंने अपने पैरों से कमान पर तीर चढ़ा कर लक्ष्य की ओर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक अपने नाम किया था।
Leave a comment