Search KhabarFast

Press ESC to close

'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले आमिर खान, जानें क्या कुछ कहा

'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले आमिर खान, जानें क्या कुछ कहा

नई दिल्ली:  विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' की बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फिल्म ने 8वें दिन 100 करोड़ का कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म में कश्मीर पंड़ितों पर हुए अत्यचार को दिखाया गया है। पीएम मोदी से लेकर आम जनता तक, हर कोई द कश्मीर फाइल्स की तारीफ कर रहा है। इस फिल्म को लेकर फिल्म अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को द कश्मीर फाइल्स जरूर देखनी चाहिए।

अभिनेता आमिर खान ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' वो इतिहास का ऐसा हिस्सा है जो दिल दुखाता है...जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है, वो दुख की बात है और ऐसी फिल्म जो बनी है उस टॉपिक पर, वो यकीनन हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए। आमिर खान और आलिया भट्ट ने बीते दिन फिल्म RRR के लिए दिल्ली में एक इवेंट अटेंड किया था। जिसमें पत्रकारों ने उनसे इस फिल्म को लेकर सवाल किए थे।

आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स ने 8वें दिन की कमाई के मामले में आमिर खान की दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा द कश्मीर फाइल्स ने इतिहास रच दिया है। 8वें दिन फिल्म ने 19.15 करोड़ कमाए। ये कलेक्शन बाहुबली 2 (19.75करोड़) के करीब है और दंगल (18.59करोड़) से ज्यादा है। ये दोनों ही फिल्में आइकॉनिक हिट्स हैं। द कश्मीर फाइल्स ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 19.15करोड़ कमाए। भारतीय बाजार में फिल्म का कुल कलेक्शन 116.45करोड़ हो गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast