कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फेमस अदाकारा अलिया भट्ट और रणवीर कपूर काफी समय से चर्चा का विषय बने हुए है। जहां एक तरफ दोनों सितारों के फैंस को उनके बेबी का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर आलिया ने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके बाद पूरे कपूर खानदान मे जश्न का माहोल बना हुआ है।

बता दें कि आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने आलिया के बेटी को जन्म देने की बात बताई है। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। दरअलस जब से आलिया की मां बनने की खबर सामने आई है। तभी से फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी बेसब्री से उनके बेबी का दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं बेबी की डिलीवरी से पहले आलिया मे धूमधाम से गोद भराई का जश्न मनाया था। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें आलिया खूबसूरत येलो कलर के सूट में नजर आई थीं। जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेबरे पर साफ झलक रहा था।

इसके अलावा दोनों की शादी इस साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बहुत सादगी से उनके घर पर की गई थी। जिसमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आई थी। दोनों की इस शादी को फैंस का भी काफी प्यार मिला था।

Leave a comment