Akshay Kumar हुए कोरोना से संक्रमित, Anant-Radhika की शादी में नहीं करेंगे शिरकत

Akshay Kumar हुए कोरोना से संक्रमित, Anant-Radhika की शादी में नहीं करेंगे शिरकत

Akshay Kumar Covid Positive : इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सरफिरे का जमकर प्रमोशन कर रहे थे। आज सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज भी हो गई है। लेकिन अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बुरी खबर है दरअसल, खिलाड़ी कुमार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

जिसके चलते ना तो वो अपनी फिल्म प्रमोशन के अंतिम चरण का हिस्सा बन पाएंगे और ना ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिग में शिरकत कर पाएंगे। अक्षय कुमार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अक्षय कुमार को अपनी शादी में इनवाइट करने के लिए खुद अनंत अंबानी गए थे। हालांकि अब वो कोरोना की चपेट में आ गए है तो इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखेंगे।

टीम के कुछ लोग हो गए थे कोरोना संक्रमित

करीबी सूत्रों के अनुसार, अक्षय अपनी फिल्म सरफिरा का प्रमोशन कर रहे थे इस दौरान उनको अस्वस्थ महसूस हुआ। ऐसे में जब अक्षय को पता चला कि प्रमोशनल टीम से जुड़े कुछ लोग कोरोना से संक्रमित हैं तो खिलाड़ी कुमार ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया। जिसके बाद उनको पता चला कि उनको कोरोना है। एक्टर काफी सावधानी बरत रहे है। शुक्रवार सुबह वो कोरोना से संक्रमित पाए गए और उस दौरान उन्होंने खुद को पूरी तरीके से आइसोलेट कर लिया है।

विदेशी कलाकारों ने बांधा समां

दूसरी तरफ आज 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। धूमधाम से प्री वेडिग फंक्शन्स हुए और अब जबदस्त तरीके से शादी के कार्यक्रम हो रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिग का हिस्सा बनने के लिए माइक टायसन, जॉन सीना, जस्टिन बीबर और किम कार्दशियन जैसे विदेशी कलाकार भी भारत आए और इन्होंने अंबानी के कार्यक्रम को चार चांद लगाया। इनके अलावा इस खास मौके पर शामिल होने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान भी हाजिर हो चुके हैं।

Leave a comment