पहले मिला रहस्यमयी दरवाजा...फिर खौफनाक मंजर देख बेहोश हुआ शख्स, जानें डरावने गेट का राज

पहले मिला रहस्यमयी दरवाजा...फिर खौफनाक मंजर देख बेहोश हुआ शख्स, जानें डरावने गेट का राज

Ajab Gajab: जब भी हम किसी नई जगह पर शिफ्ट होते हैं, तो सबसे पहले पूजा करवाई जाती है। वहीं घर को देखकर हमें यह अंदाजा हो जाता है, कि हमें किस जगह का इस्तेमाल कैसे करना है। नया घर लेने के बाद हर इंसान अपने घर को अपने तरीके से सजाना चाहता है। ऐसे में एक नए घर से जुड़ी ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां पर घर का दरवाजा खोलते ही शख्स बेहोश हो गया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है. इसमें व्यक्ति नए घर में शिफ्ट होता है। जिसके बाद घर की सफाई करते समय उनकी नजर एक रहस्यमयी दरवाजे पर पड़ी। इसके बाद दरवाजा खोला तो वह बेहोश हो गया। इसके साथ ही शख्स ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर किया है।

नए घर में दिखा एक रहसम्य दरवाज़ा

वहीं शख्स ने बताया है कि वो नए घर में शिफ्ट हुआ था, तभी उसे वहा एक छोटी सी गैलरी देखी , जिसमें खडे रहने तक की जगह नही थी। शख्स को लगा कि क्या पता यहां कुछ स्टोर करने की जगह मिल जाए। जिसके बाद वो अंदर गया, तभी उसे सामने एक रहस्यमयी दरवाजा दिखा, जो कि 20 बड़े-बड़े स्क्रू से बंदा हो रखा था। शख्स ने सोचा कि वो स्क्रू खोलकर देखेगा कि पीछे कितनी जगह है।

घंटों की मेहनत के बाद आखिर क्या हआ

घंटो तक दरवाज़ा खोलने के बाद  उसने अपने सामने कुछ ऐसा देखा कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके हाथो से हथौड़ी, पेंचकस और ड्रिलिंग मशीन तक छूट गई और वो वही पर बेहोश हो गया। दरअसल उसने एक हरे रंग के 4 फीट का आदमी देखा, जिसके चेहरे पर टांके ही टांके थे।  उसे देखकर शख्स सदमा बर्दाश्त ही नहीं कर पाया और जमीन पर ही गिर गया। उसके बाद जब वो उठा, तो उसने देखा कि वो आदमी नहीं बल्कि एक पुतला था, जिसे हैलोवीन प्रॉप के तौर पर रियलिस्टिक बनाया गया था। ये मकान में रहने वाले पुराने लोगो ने उस मे आने वाले लोगो के लिए प्रैंक के तौर पर रखा होगा।

Leave a comment