
नई दिल्ली: दिल्ली की हवा में का स्तर बहुत ही खराब श्रेणी में पहुंच गया है सुबह के समय दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग की चादर चढ़ी हुई थी. दिल्ली की हवा का पहले सूचकांक रेड जोन में चला गया है. वहीं मंगलवार को दिल्ली की आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 300 अंक दर्ज किया गया है, जिसे हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है.
बता दें कि, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 293 दर्ज किया गया था, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में माना जाता है. लेकिन बुधवार को दिल्ली की हवा के स्तर में सुधार हुआ था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार में आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 282 पहुंच गया है. जोकि खराब श्रेणी मे आता है. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए कई अभियान चलाए है.
राजधानी दिल्ली में बुधवार को सुबह स्मॉग की चादर छाई हुई थी. सुबह की सैर करने के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी हुई है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत आई है. इसके साथ ही सीपीसीबी के अनुसार वायु की गुणवत्ता लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है. इसका असर सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों पर होता है. लोगों को इसकी वजह से फेफड़ो में दिक्कत होती है. इसके साथ ही लोगों सांस लेने में या उससे जुड़ी बीमारी हो सकती है.
वहीं दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का कारण पड़ोसी राज्य में किसानों के द्वारा जलाई जा रही है. पराली को बताया जा रहा है. पिछले 3 वर्षों से ज्यादा इस वर्ष ज्यादा पराली जलाई जा रही है. प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार महत्वपूर्व कदम उठा रहा है. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रीन वॉर रूम की योजना बनाई है. इसके साथ ही दिल्ली कई सख्त कदम उठा सकती है. प्रदूषण को लेकर दिल्ली में ऑड ईवन दोबारा लागू की जा सकती है.
Leave a comment