मराठी के बाद अंग्रेजी पर मचा बवाल! ब्रिटेश महिला ने कहा- सभी भारतीय को वापस भेजो

मराठी के बाद अंग्रेजी पर मचा बवाल! ब्रिटेश महिला ने कहा- सभी भारतीय को वापस भेजो

English Language Row: महाराष्ट्र में जारी मराठी-हिन्दी भाषा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अंग्रजी को लेकर बवाल शुरू हो गया है। अंग्रजी को लेकर हंगामा भारत में नहीं बल्कि ब्रिटेन में हुआ है। यहां एक महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अंग्रेजी न बोले पाने वाले पर भड़ास निकाली है। साथ ही ब्रिटेन से बाहर करने की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना हीथ्रो एयरपोर्ट की है। महिला का नाम लूसी व्हाइट है। उसने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी। महिला की इस पोस्ट पर लोग उसे जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर महिला ने क्या लिखा

लूसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अभी लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान लैंड किया है। यहां पर बड़ी संख्या में भारतीय और एशियाई स्टाफ रहते हैं। यह लोगो इंग्लिस का एक शब्द तक नहीं बोलते हैं। महिला ने कहा कि जब मैंने उनसे कहा कि अंग्रेजी बोलिए। इस पर उन्होंने मुझे रेसिस्ट कहा। महिला ने आगे कहा कि उन्हें भी पता है कि मैं सही हूं। इसके बाबजूद उन्होंने इस रेसिस्ट कार्ड का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पोस्ट पर महिला ने आगे कहा कि इन सभी को वापस उनके देश भेज देना चाहिए। 

लूसी व्हाइट के पोस्ट पर लोगों ने किया रिएक्ट

लूसी व्हाइट के पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन पर भी आए हैं। कुछ लोगों ने व्हाइट की बात का समर्थन किया है। उनक कहना है कि इस वजह से एयरपोर्ट पर दिक्कत होती है। वहीं, कुछ लोगों ने लूसी को रेसिस्ट बताया। एक यूजर ने लिखा है कि आप हिन्दी बोलती हैं क्या? अगर एयरपोर्ट स्टाफ ने एक शब्द भी अंग्रेजी में नहीं कहा तो आपको कैसे पता चलेगा कि उनकी प्रतिक्रिया का क्या मतलब था।

मराठी भाषा को लेकर हो रहा विवाद 

दूसरी तरफ देश के भीतर भी भाषा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र में मराठी अस्मिता के नाम पर मराठी  न बोलने वालों की पिटाई की जा रही है। यहां तक की राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने पांच जुलाई को एक रैली कि। इस दौरान मराठी भाषा के समर्थन में हुंकार भरी और मुंबई में हिन्दी भाषा थोपने को लेकर चेताया। अब ये विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को सीधी चुनौती दे दी है। 

Leave a comment