Bharat Jodo Yatra: 'किसी के बाप से नहीं डरती', क्यों काम्या पंजाबी ने दिया ये बयान

Bharat Jodo Yatra: 'किसी के बाप से नहीं डरती', क्यों काम्या पंजाबी ने दिया ये बयान

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व कर रहे हैं। बीते दिनों उनकी इस यात्रा को कई बॉलीवुड हस्तियों का साथ मिला। कमल हासन, अमोल पालेकर पूजा भट्ट, स्वरा भास्कर, रीमा सेन जैसे कई एक्टर्स राहुल के साथ कदम ताल करते हुए नजर आए। इस लिस्ट में मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का नाम भी शामिल है।
 
काम्या पंजाबी 4 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यहां वह राहुल गांधी से कदम मिलाते हुए नजर आई।  राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की और बताया किन लोगों ने उनके साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’में हिस्सा लिया। पहली तस्वीर में काम्या, राहुल के साथ बातचीत करते हुए चलती नजर आईं।
 
इसके अलावा कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट पर भी काम्या पंजाबी का वीडियो भी शेयर किया है। अपनी यात्रा पर एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक बहुत ही अच्छी पहल है. मुझे पता था कि अगर मैं इससे जुड़ती हूं, तो मुझ पर कई सवाल उठाए जाएंगे। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो जाना चाहते हैं लेकिन वो डरते हैं। 
 
उन्होंने आगे कहा कि एक अलग सा कनेक्शन है। आम लोग जिन्हें सोशल मीडिया से कोई मतलब नहीं है, वो आपसे जुड़ते जा रहे हैं। एक अलग ही माहौल होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि राहुल हर किसी से बात करते हैं। लोग उन्हें अपना मानते हैं। राहुल जी का साथ देने पर मैं किसी के बाप से नहीं डरती।
 
ट्विटर पर शेयर किया Video
 
काम्या पंजाबी ने भी ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”आओ मिलकर जोड़ें अपना भारत।” गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सिंतबर 2022 को कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ शुरू की थी। कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा अब तक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली को कवर कर चुकी है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। 

Leave a comment