पहले प्यार और अब शादी... अब्दु रोजिक को मिल गई उनकी दुल्हनिया, इस दिन सिंगर के सिर बंधेगा सेहरा

पहले प्यार और अब शादी... अब्दु रोजिक को मिल गई उनकी दुल्हनिया, इस दिन सिंगर के सिर बंधेगा सेहरा

Bigg Boss 16 Fame: बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक ने गुरूवार को अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया हैं। दरअसल कलाकार जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होंने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए ये बात कहीं है। जिसके बाद फैंस ने उन्हें मुबारकबाद देना शुरू कर दिया है। सिंगर अब्दु रोजिक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

बता दें कि वायरल वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें वो लड़की मिल गई, जो उनकी इज्जत करती है। आगे वो कहते हैं कि वो समझ नहीं पा रहे हैं कि वो इस चीज को कैसे बयां करें। वो अपने तमाम फैन्स को अंगूठी भी दिखाते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अब्दु रोजिक ने कैप्शन में लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि "मैं इतना खुशकिस्मत हूं कि मुझे मेरा प्यार मिलेगा, जो मेरी इज्जत करेगी। शब्दों में जाहिर नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं"। उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी शादी 7 जुलाई को होने वाली है।

कौन है अब्दु रोजिक की होने वाली दुल्हनिया?

अब्दु रोजिक की होने वाली दुल्हनिया कौन है? वो कहां की रहने वाली है? ऐसे कई सवाल अब कलाकार के फैंस के मन में उठ रहे हैं। हालांकि अपनी दुल्हन के बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं बताया है, लेकिन इसको लेकर भी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अब्दु शारजाह की रहने वाली अमीराती लड़की से शादी करने वाले हैं, जिनका नाम अमीरा बताया जा रहा है।

शिव ठाकरे ने किया रिएक्ट

अब इस वायरल हो रही वीडियो पर अब्दु के खास दोस्त शिव ठाकरे ने भी रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे सोशल मीडिया के जरिए ही पता चला जबकि मैंने अब्दु से 30 मिनट पहले ही बात की थी। तब उसने शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। पता नहीं ये खबर झूठी है या सच्ची?

Leave a comment