आशिकी 3 फिल्म से दीपिका पादुकोण का कटा पत्ता! इस अदाकारा का जुड़ा नाम

आशिकी 3 फिल्म से दीपिका पादुकोण का कटा पत्ता!  इस अदाकारा का जुड़ा नाम

नई दिल्ली: साल 2013 की सुपरहिट फिल्म आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का एलान हो चुक है। इसके अलावा इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि इस फिल्म मे कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार के तौर पर नजर आने वाले है। जहां एक तरफ बॉलीवुड के मशहूर निर्माता महेश भट्ट ने अपनी आशिकी सीरीज की तीसरी कड़ी के अभिनेता के नाम का खुलासा किया था। वहीं दूसरी ओर अभी भी इस फिल्म की अभिनेत्री के नाम पर मुहर नहीं लगी है। लेकिन वहीं महेश भट्ट ने साफ कर दिया है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कौन सी अभिनेत्री रोमांस करने वाली है।

बता दें कि महेश भट्ट का कहना है कि हम लोग अभी तक आशिकी 3 के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे है। हम इस फिल्म के साथ नए चेहरे को लॉन्च करना चाहते है। हमारा प्लान है कि हम अगले साल की शुरूआत में आशिकी 3 की शूटिंग शुरू कर दें। इस दिनों हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है। महेश भट्ट के इस बयान से साफ हो गया है कि दीपीका पादुकोण के साथ ही अभी आशिकी 3 कोई भी अभिनेत्री फाइनल नहीं हुई है।

साल 1990 में आई फिल्म आशिकी को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। यह टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा रिलीज की गई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इस सीरीज की तीसरी कड़ी के लिए भट्ट कैंप के साथ अनुराग बसु जुड़े हैं। जहां कार्तिक आर्यन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीं इसके निर्देशन की कमान अनुराग बासु को दी गई है।

Leave a comment