मनपसंद जीवनसाथी पाने में आ रही है अड़चन तो गुप्त नवरात्रि पर करें ये काम, जल्द बजेगी घर में शहनाई!

मनपसंद जीवनसाथी पाने में आ रही है अड़चन तो गुप्त नवरात्रि पर करें ये काम, जल्द बजेगी घर में शहनाई!

Astro Tips Of Turmeric : हर व्यक्ति अपने जीवन में एक मनपसंद जीवनसाथी चाहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने मनपसंद जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आप गुप्त नवरात्रि के शुभ दिन पर शादी के लिए अच्छा जीवनसाथी मांग सकते हैं। दरअसल, गुप्त नवरात्रि साल में दो बार आती है। इनमें से एक माघ में और दूसरा आषाढ़ में पड़ता है। इस बार गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से 15 जुलाई तक मनाई जाएगी. ऐसे में कुछ उपाय उन अविवाहित लोगों को जबरदस्त लाभ पहुंचा सकते हैं जिनकी शादी में लगातार रुकावटें आ रही हैं। इसके लिए हल्दी के कुछ आसान उपाय करने होंगे।

बता दें कि गुप्त नवरात्रि में माता की पूजा करने से जल्दी फल मिलता है। वहीं माता पार्वती को सौभाग्य की देवी माना जाता है। देवी को हल्दी बेहद पसंद है। ऐसे में अगर कोई भी इंसान अपनी शादी के लिए परेशान हैं, तो इस दिन माता पार्वती को हल्दी अर्पित कर सकता है और उनसे शीघ्र विवाह की मनोकामना मांग सकता है। इस उपाय से शादी में आने वाली सभी अड़चने खत्म हो जाती है।

तिलक से करें यो उपाय

गौरतलब है कि हिन्दू धर्म में तिलक लगाना शुभ माना गया है। माथे के बीच तिलक लगाने से पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मकता बढ़ती है। वहीं हल्दी का तिलक लगाने से मानसिक शांति मिलती है। आपने शादी समारोह के दौरान भी हल्दी का तिलक लगाते हुए देखा होगा। वहीं अगर गुप्त नवरात्रि में आप हल्दी का तिलक लगाते हैं तो इससे सभी प्रकार की बाधाएं दूर होंगी और जल्द ही शादी के योग बन सकते हैं।

पानी में हल्दी मिलाकर करें ये काम

वही शादी के लिए किए जाने वाले हल्दी के उपायों में से एक ये भी है कि आप स्नान करते वक्त पानी में हल्दी मिलाकर स्नान कर सकते है। लेकिन गुप्त नवरात्रि में किए गए हल्दी स्नान से आपके विवाह में आने वाली बाधाएं जल्द दूर हो सकती है। अगर आपके रिश्ते बनते-बनते रह जाते हैं तो भी आप इस उपाय को कर सकते हैं। इससे जल्द ही आपका रिश्ता तय हो सकता है।

Leave a comment