7 AAP MP Merges To BJP: सोमवार यानी 27 अप्रैल को आम आदमी पार्टी को झटका लगा। राज्यसभा के सभापति ने सभी 7 सांसदों के भाजपा में विलय की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका है।
आम आदमी पार्टी के 7 सांसद जो भाजपा में शामिल हुए हैं। उसमें राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाती मालिवाल और राजेंद्र गुप्ता का नाम शामिल है। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 113 हो गई है। जिसमें राष्ट्रपति की तरफ से 5 मनोनीत सदस्य हैं।
राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी
वहीं, राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ लोग मेरे फैसले के पीछे का कारण पूछे रहे हैं। जिसपर राघव ने कहा कि अपने करियर को बनाने के लिए नहीं बल्कि करियर छोड़कर राजनीति में आया था। लेकिन, आम आदमी पार्टी में काम करने से रोका गया। AAP अब निजी फायदे के लिए काम कर रही है। मुझे लगा की एक सही आदमी हूं जो कि गलत पार्टी में काम कर रहा हूं। राघव चड्ढा ने कहा कि 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। आप सभी को समस्याओं को और अधिक मेहनत के साथ उठाऊंगा और उसके निवारण पर भी काम करूंगा।
Also read: Delhi News: गर्मी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान तैयार, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश
AAP-राघव में हुआ विवाद
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था। AAP ने आरोप लगाया था कि वह राघव चड्ढा पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे थे। उनपर राज्यसभा में पंजाब के मुद्दे को ना उठाने का आरोप लगाया गया था। साथ ही AAP ने राघव पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह पीएम मोदी और गृह मंत्री से डर गए हैं। दूसरी तरफ राघव चड्ढा ने भी पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी खामोशी को कमजोरी ना समझें। राघव ने वीडियो क्लीप जारी करते हुए आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब दिया था।