Aaj Ka Mausam: हरियाणा के गुरुग्राम, पलवल समेत 15 जिलों में आज झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की तरफ से आज और कल के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे प्रदेश में बूंदाबांदी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून को राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में तूफान और आंधी का अलर्ट
हरियाणा मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। Haryana Weather Alert
Also read: Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, देखें मौसम की पूरी जानकारी
कई जिलों में बारिश के आसार
आज यानी 5 जून को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
6 जून को भी जारी रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार 6 जून को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 4 और 5 जून को कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
अगले सप्ताह ऐसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 11 जून के दौरान चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
वहीं दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों, जिनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार और सिरसा में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।