Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम और अलग-अलग इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून सक्रिय बना हुआ है।
यूपी में उफान पर गंगा
उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वाराणसी में गंगा के किनारे बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बदायूं और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा अयोध्या, बस्ती, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया में भी बारिश की संभावना है।
बिहार में भी बारिश का अलर्ट
बिहार में भी रविवार को कई जिलों में बारिश का अनुमान है। पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, गया, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश हो सकती है। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में यात्रा को लेकर सावधानी
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मानसून सक्रिय है। बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने और गैर-जरूरी सफर से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर आने वाले समय में भी कई राज्यों में दिखाई दे सकता है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदियों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
Also read: समय-समय की बात है, कभी एक कॉल 900 लोगों को नौकरी से निकाला, आज खुद नौकरी के लिए तरस रहे!