
AAJ KA MAUSAM: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत 8 राज्यों में कोहरा, बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है।
IMD के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान समेत मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे विज़िबिलिटी कम रहेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर का हाल
दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जबकि दिन में बादल और हल्की बारिश हो सकती है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान में बारिश के साथ घने का अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी इलाको जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। IMD ने लोगों को सुबह-शाम यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी है। पहाड़ी इलाकों में जाने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता रखने को कहा गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
Leave a comment