Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर हुआ कूल, राजस्थान-बिहार में चढ़ेगा पारा, जानिए आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर हुआ कूल, राजस्थान-बिहार में चढ़ेगा पारा, जानिए आज का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausamपूरे उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। इसकी वजह से राजधानी समेत देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में 1 अप्रैल तक मौसम ऐसी ही बना रहेगा। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकता है। साथ ही मौसम ठंडा और सुहाना बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में बारिश और पश्चिमी हिमालय में रुक-रुक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है। इसी बीच दिल्ली में एक फिर बारिश होने के आसार है। वहीं उत्तर प्रदेश में आज यानी 31 मार्च को बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आंशका जताई गई है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच बारिश होने उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है।

बिहार-राजस्थान में चढ़ेगा पारा

वहीं बिहार और राजस्थान में पारा चढ़ेने की उम्मीद जताई गई है। बिहार के कुछ जिलों में शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश की उम्मीद भी जताई गई है। वहीं राजस्थान में पारा चढ़ने की उम्मीद भी जताई गई है। कुछ इलाकों जैसे जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। दिन के समय में लू जैसे हालात बनने लगे हैं।  लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PNG को लेकर आया सरकार का बड़ा आदेश, इन लोगों का रद्द हो सकता है एलपीजी कनेक्शन

PNG Connection:भारत सरकार ने देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर को लेकर एक बड़ा निर्देश जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को कहना है कि LPG सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाली नेचुरल गैस के इस्तेमाल को तेजी बढ़ावा दें। ताकि एलपीजी की सप्लाई को कम किया जा सके।

‘मैं ऐसे लोगों पर टिप्पणी…’, कंगना रनौत को लेकर योगगुरु रामदेव ने यूं दिया जवाब; जानें क्या है पूरा मामला

Ramdev Comment on Kangana Ranaut: योग गुरु स्वामी रामदेव ने रविवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ चल रही जुबानी जंग को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि वे मामले को बढ़ाना नहीं चाहते और आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

Kal Ka Mausam: 24 अगस्त को 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार समेत राज्यों का हाल

देश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast