Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 8 August 2026: दिल्ली-हरियाणा समेत 15 राज्यों में आफत की बारिश, तेज आंधी को लेकर IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 8 August 2026: दिल्ली-हरियाणा समेत 15 राज्यों में आफत की बारिश, तेज आंधी को लेकर IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 8 August 2026: देशभर में मानसून का असर अब और खतरनाक होता नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, आज यानी 8 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। तेज आंधी के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में देश के 15 राज्यों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों शामिल है। इसके साथ ही इन इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है।

दिल्ली और यूपी में भारी का अलर्ट

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। दिल्ली में 8 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है, इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तराखंड में 8 से 10 अगस्त तक नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंह नगर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है, जबकि मनाली में तापमान 15 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कल शनिवार 21 नवंबर को खुलेंगे बैंक, तीसरा शनिवार होने से नहीं रहेगी छुट्टी - चेक करें RBI लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। कल 21 नवंबर को महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।RBI के नियम के मुताबिक बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए कल देशभर में SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, HDFC, ICICI, Axis समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य समय पर खुले रहेंगे।

Delhi News: जब दिल्ली मना रही थी त्योहार, तब ड्यूटी पर डटे थे फायरफाइटर्स, 7 दिनों में संभालीं 1,098 इमरजेंसी कॉल; आशीष सूद ने की तारीफ

Delhi Firefighters: जब देश की राजधानी दिल्ली दिवाली, दशहरा जैसे त्योहार बना रही थी, तब फायर सर्विस विभाग एक मिनट के लिए भी सोया नहीं। अपने त्योहार से ज्यादा दूसरी की सेफ्टी को अहमियत थी। दरअसल, दिल्ली के होम मिनिस्टर आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा समेत सात बड़े त्योहारों के दिनों में 1,098 इमरजेंसी कॉल का जवाब दिया, जिसमें 218 स्पेशल स्टैंडबाय यूनिट और 730 कर्मचारी सेंसिटिव जगहों पर तैनात थे।

भूल जाएंगे Hero-Bajaj की बाइक! आ रही रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल, कीमत होगी बेहद कम

Royal Enfield Upcoming Bike:रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अब अपनी मोटरसाइकिलों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रॉयल एनफील्ड 250cc सेगमेंट में नई बाइक लाने की योजना बना रही है। यह बाइक कंपनी की मौजूदा Hunter 350 से नीचे पोजिशन की जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast