Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले; IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 31 October 2026: आज 17 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले; IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 31 October 2026: देशभर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम के वजह से कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को 13 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम में इस बदलाव की वजह से पूर्वी भारत में ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं और यहां अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा और असम सहित 17 राज्यों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में 31 अक्टूबर को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। 1 नवंबर को अधिकतम पारा 28 से 30 डिग्री, जबकि 2 नवंबर को 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश गरज-चमक के साथ बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में 31 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज गरज-चमक की आशंका है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का सिलसिला 2 नवंबर तक बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मौसम खराब रह सकता है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने का अनुमान है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में बड़ा हादसा, जूता फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत, 2 झुलसे

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया के फेज़ 1 में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक जूता फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टेंडर की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।आग पर काबू पाने के लिए कई फायर टेंडर टीमों ने घंटों काम किया।

Jharkhand News:झारखंड में जल जीवन मिशन की योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संवेदकों को दी चेतावनी

Jharkhand News:झारखंड में जल जीवन मिशन के तहत चल रही पेयजलापूर्ति योजनाओं में देरी और लापरवाही को लेकर सरकार सख्त हो गई है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं करने वाले संवेदकों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast