Aaj Ka Mausam 18 July 2026 : उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण देश के कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर तक तेज हवाएं चल सकती है। और कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 18 और 19 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। IMD ने बिहार, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल समेत 17 राज्यों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट किया है।
दिल्ली में हल्की बारिश, यूपी में भारी बारिश का दौर
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 18 से 20 जुलाई तक बादल छाए रहने रहेंगे। लोगों को गर्मी और उमस का समाना करना पड़ सकता है। हालांकि, दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 18 से 23 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD ने 18 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
पहाडी राज्य जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में 18 से 23 जुलाई तक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी समेत अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। 18 से 21 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश, जबकि 22 और 23 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 18 से 23 जुलाई तक शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है, जहां 19 से 22 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में भी 23 जुलाई तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD ने इन पर्वतीय राज्यों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की